[gtranslate]

दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर

दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर

इन्हे भी जरूर देखे

दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर

उज्जैन -:-केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण नई दिल्ली एवं संचालनालय महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में अंतरसंभागीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। बैठक में उज्जैन संभाग के उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास सहित इंदौर संभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में जिलेवार दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इसमें दत्तक ग्रहण योग्य बच्चों के चिन्हांकन, उन्हें विधिक रूप से दत्तक ग्रहण हेतु उपलब्ध कराने, लंबित प्रकरणों, आवश्यक दस्तावेजों को दत्तक ग्रहण पोर्टल पर अपडेट करने तथा दत्तक ग्रहण उपरांत अनुश्रवण की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को कानूनी, पारदर्शी, समयबद्ध एवं बाल हितैषी बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही लंबित प्रकरणों के प्राथमिकता से निराकरण और बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर CARA की जूनियर प्रोफेशनल स्नेहा कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंदौर रजनीश सिन्हा, असिस्टेंट डायरेक्टर रीना शर्मा सहित आईसीपीएस टीम एवं विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पात्र बच्चों को सुरक्षित, स्थायी एवं प्रेमपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर बल दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read