[gtranslate]

यातायात पुलिस पन्ना द्वारा पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक

यातायात पुलिस पन्ना द्वारा पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक

इन्हे भी जरूर देखे

यातायात पुलिस पन्ना द्वारा पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक

 

पन्ना-:-पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात श्रीमती नीलम लक्षकार एवं यातायात स्टाफ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पन्ना में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 95 विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को यातायात संकेतों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने की समझाइश दी गई।
थाना प्रभारी यातायात श्रीमती नीलम लक्षकार ने विद्यार्थियों को बताया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। साथ ही विद्यार्थियों से अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में “हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं—सुरक्षित रहें, सुरक्षित चलें” का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस पन्ना द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का सदैव उपयोग करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read