[gtranslate]

राष्ट्रीय कबड्डी में डी.ए.वी. जांता का डंका, अंडर-17 टीम ने जीता गोल्ड दिल्ली में दमदार खेल से रचा इतिहास, स्वर्णिम सफलता से विद्यालय का नाम किया रोशन

राष्ट्रीय कबड्डी में डी.ए.वी. जांता का डंका, अंडर-17 टीम ने जीता गोल्ड दिल्ली में दमदार खेल से रचा इतिहास, स्वर्णिम सफलता से विद्यालय का नाम किया रोशन

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय कबड्डी में डी.ए.वी. जांता का डंका, अंडर-17 टीम ने जीता गोल्ड दिल्ली में दमदार खेल से रचा इतिहास, स्वर्णिम सफलता से विद्यालय का नाम किया रोशन

बेमेतरा-:- डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता की अंडर-17 बालक कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

टीम ने गोपाल साहू और लिखेश चंद्राकर के दमदार खेल की बदौलत उत्तराखंड, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमों को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, खेल कौशल और जुझारूपन का परिचय दिया।

इससे पूर्व भी डी.ए.वी. जांता के खिलाड़ियों ने कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के अंडर-14 बालक कबड्डी खिलाड़ियों ने भी विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं, अंडर-17 वर्ग के एक बालक खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए विजेता बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को पूर्व में छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई थी तथा अब इन खिलाड़ियों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इस स्वर्णिम सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने अंडर-17 बालक कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, गोपाल साहू, लिकेश चंद्राकर, खेल प्रभारी अकलेश पटेल सर एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करना विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। विद्यालय में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। डी ए वी राष्ट्रीय खेल को एस.जी.एफ.आई. व भारत सरकार से भी मान्यता प्राप्त है।

छत्तीसगढ़ डी.ए.वी. संस्थान प्रमुख व क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रशांत कुमार जी,व डॉ. बी.पी. साहू ए आर ओ सी जी जोन-डी
ने भी खिलाड़ियों, जिला शिक्षा अधिकारी के साथ साथ जिला प्रशासन ने भी विद्यालय परिवार और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विद्यालय परिवार ने सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस स्वर्णिम उपलब्धि ने यह साबित किया है कि ग्रामीण एवं अंचल क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं। बेमेतरा जिले में खुशी का लहर दौड़ गयी हैं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read