[gtranslate]

सोनकच्छ में घर से गैस सिलेंडर, नकदी और पर्स चोरी; इंदौर के आरोपी से सामान बरामद ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान की

सोनकच्छ में घर से गैस सिलेंडर, नकदी और पर्स चोरी; इंदौर के आरोपी से सामान बरामद ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान की

इन्हे भी जरूर देखे

सोनकच्छ में घर से गैस सिलेंडर, नकदी और पर्स चोरी; इंदौर के आरोपी से सामान बरामद ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान की

देवास/सोनकच्छ-:-सोनकच्छ में घर से भरा गैस सिलेंडर, नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। मामले में इंदौर के राजनगर निवासी यश कामले को आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 2 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:12 बजे की है। सोनकच्छ के कालीसिंध मार्ग निवासी अमन मंसूरी के घर से अज्ञात व्यक्ति भारत गैस का भरा सिलेंडर, नकदी और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी कर ले गया था। फरियादी की शिकायत पर सोनकच्छ थाने में अपराध क्रमांक 602/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर सेल देवास की तकनीकी सहायता से संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर इंदौर निवासी यश कामले की पहचान हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गया सामान बरामद कर लिया।

इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में सोनकच्छ थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उपनिरीक्षक हिमांशु पाण्डेय, प्रधान आरक्षक हरिओम यादव, राकेश दण्डोतिया, आरक्षक संदीप सिंह और साइबर सेल देवास के प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की भूमिका रही।

देवास पुलिस ने लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read