[gtranslate]

सफलता की कहानी दिव्यांग मदन नागेश के घर पहुंचकर किया गया उनका आधार पंजीयन प्रशासन की मदद से मिली उन्हें राहत 3-4 घंटे के प्रयास के उपरांत पूरी हुई प्रक्रिया पूरी, अब मिलेगी उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, जिला प्रशासन की पहल और आधार ऑपरेटर के कार्य की सराहना

सफलता की कहानी दिव्यांग मदन नागेश के घर पहुंचकर किया गया उनका आधार पंजीयन प्रशासन की मदद से मिली उन्हें राहत 3-4 घंटे के प्रयास के उपरांत पूरी हुई प्रक्रिया पूरी, अब मिलेगी उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, जिला प्रशासन की पहल और आधार ऑपरेटर के कार्य की सराहना

इन्हे भी जरूर देखे


सफलता की कहानी
दिव्यांग मदन नागेश के घर पहुंचकर किया गया उनका आधार पंजीयन
प्रशासन की मदद से मिली उन्हें राहत
3-4 घंटे के प्रयास के उपरांत पूरी हुई प्रक्रिया पूरी, अब मिलेगी उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, जिला प्रशासन की पहल और आधार ऑपरेटर के कार्य की सराहना

गरियाबंद-:-01 नवम्बर 2026/ देवभोग विकासखण्ड के अमलीपदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ागांव निवासी दिव्यांग युवक मदन नागेश का आधार पंजीयन की प्रक्रिया 3 से 4 घंटे में सफलतापूर्वक कर लिया गया है। मदन के शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी हो रही थी। हाथों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सामान्य तरीके से उंगलियों के निशान लेकर आधार पंजीयन करना संभव नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके घर पहुंचकर आधार पंजीयन कराने की व्यवस्था की।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मिथलेश देवांगन ने बताया कि मदन नागेश की शारीरिक स्थिति को देखते हुए आधार ऑपरेटर को उनके घर जाकर पंजीयन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आधार ऑपरेटर श्री वेदप्रकाश सिन्हा ने ग्राम मुड़ागांव पहुंचकर आधार पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की। हितग्राही की शारीरिक स्थिति के कारण इस प्रक्रिया में काफी समय लगा। लगभग 3 से 4 घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा सकी। आधार ऑपरेटर श्री सिन्हा ने धैर्य और मेहनत के साथ अपना कार्य पूरा किया, जिससे उनका आधार एनरोलमेंट सफलतापूर्वक हो पाया।
मदन नागेश और उनके परिवार के लिए आधार पंजीयन होना बड़ी राहत की बात है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। अब आधार पंजीयन पूरा होने से उन्हें पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आसानी होगी। हितग्राही एवं उनके परिजनों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया और घर पहुंचकर आधार पंजीयन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद और दिव्यांग हितग्राहियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read