आदिवासी समाज के भवन निर्माण में ग्राम पंचायत सरकड़ा में लक्ष्मी साहू ने किया भूमिपूजन

आदिवासी समाज के भवन निर्माण में ग्राम पंचायत सरकड़ा में लक्ष्मी साहू ने किया भूमिपूजन

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक- सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

आदिवासी समाज के भवन निर्माण में ग्राम पंचायत सरकड़ा में लक्ष्मी साहू ने किया भूमिपूजन :

राजिम।जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती लक्ष्मी साहू ने पूजा अर्चना करते हुए रीति रिवाज से आदिवासी समाज के लिए निर्मित होने वाले सामुदायिक सामाजिक भवन का ग्राम पंचायत सरकंडा में भूमि पूजन किया।छ.ग.ग्रामीण विकास प्रधिकरण अध्यक्ष एवं डोगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू द्वारा उक्त भवन के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृति प्रदान किया है।श्रीमती साहु ने सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम पुरे क्षेत्रवासियो का अभिवादन किया उन्होंने कहा की आज आपके गांव सरकड़ा में पुनः स्वयं को गौरवान्वित एवं हर्षित महसूस कर रही हूं, उन्होंने कहां की यहां के माताओं, बहनों, मेरे भाईयो एवं मेरे युवा साथियों ने मुझे जो प्रेम दिया है उसका मैं आजीवन आभारी रहूंगी। श्रीमती साहू ने कहा की आपके विस्वास को ऐसे ही बनाए रखना क्योंकि यही मेरी पूंजी है आपने क्षेत्र के लिए मैने जो कुछ किया हूं यही मेरी उपलब्धि है आने वाले समय में भी आपके प्रेम और विस्वास के बदौलत मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।इस अवसर पर सरपंच ताम्रध्वज कंवर,पंचगण राजेश निषाद, बंशी कंवर,दुलारी बाई, चन्द्रिका देवदास, कुशुमलता,ग्रामीण अध्यक्ष बाबूलाल, सचिव भुनेश्वर नेताम, जगदीश साहू, ग्राम पटेल, जुगलकिशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read