[gtranslate]

धान फसल से मक्का फसल है हराभरा

धान फसल से मक्का फसल है हराभरा

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक – सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

धान फसल से मक्का फसल है हराभरा

देवभोग – इस साल अल्प बारिश होने के बजह से देवभोग क्षेत्र के खेती खलिहाने किसानों के धान कि फसलें हुई है नुक़सान धीरे धीरे ऋतु चक्र में आयी परिवर्तन , नदी, नाला तालाब, कुंआ, झरने सुखने लगी़
किसानों ने अपने खेतों में धान को ब्यासी चलाईं, अचानक गर्मी और धूप के बजह से धान की पौधे सुखने लगी़। अल्प बारिश से मक्का की खेती हराभरा दिखाई, धान फसल से इस साल किसान को होगी दुखदाई, मगर मक्का फसल लगाई किसान होंगे मालामाल, चुकी अल्प बारिश होने से मक्का के फसल में आयीं परिवर्तन, थोड़ी सी मेहनत की किसान मक्का की खेती के चारों ओर हरियाली बना डाली। जबकि सरकार किसानों को कृषि क्षेत्रों में विभिन्न फसलों के उत्पादन करने के लिए किसानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमें किसान सिर्फ अपने खेतों में धान फसल के अलावा कुछ और अन्य फसलें नहीं लगा रहे है। धान खेती की तरह मक्का का खेती किसानों को आर्थिक मदद मिलती है। यदि धान से किसान को दुगुनी लाभ होता है तो मक्का से डेढ़ गुना लाभ मिल सकता है।
मक्का की खेती देवभोग विकास के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोखागुडा़, मुंडा गांव,माहुलकोट,लदरा,डूमरपीटा , चिचिया,बरबहली, नवागांव,इन क्षेत्रों के मिट्टी मक्का फसल के लिए अति उत्तम उपजाऊदार मिट्टी है, तथा कम बारिश होने से मक्का फसल को बहुत राहत मिलती है। अधिक पानी बरसता की जरूरत नहीं होती। और न ही अधिक तापमान की, इस क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सबसे अधिक तो धान फसल से ही हमारी जिंदगी सबसे अधिक समय से जुड़ी है। चुंकि धान की फसल से किसानों को ज्यादा पूंजी मिलती है , जिससे अपने आय में वृद्धि होती है।कम बारिश होने से किसान अपने शर में हाथ थामे बैठे हुए हैं। किसानों के धान फसल लगभग 80% खेतों में पानी नहीं रहने के बजह से धान पत्ते,व जड़ सहित सब सुख गई है। लेकिन इस स्थिति में इस क्षेत्र में सिंचाई का कोई भी साधन नहीं है। किसान इस साल ख़ून का आंसू बहा रहे हैं। सभी धान की खेती पानी का संकट से जूझ रहा है।जिस प्रकार छोटे से बच्चे मां का दूध के लिए चिल्लाता, तड़पता,रोता है,उसी प्रकार धरती भी अपने आकाश रूपी माई की गंगा के लिए तड़प रही है । इस लिए कहते है कि, जल ही जीवन है, बिना जल से दुनिया अधूरा है।

पानी नहीं गिरने का मुख्य कारण है – पृथ्वी में वायु मण्डल का गर्म होना, विश्व, दुनिया में आवागमन करने के लिए धुआं रहित विमान व वाहनों का उपयोग करना,जिसे समताप मंडल के ओजोन परत का धीरे धीरे छिन्द्र होना, सूर्य प्रकाश के विषैले किरणें कोलोरो फ्लोरो कार्बन कि बजह से
धरातल पर प्रकाशित होना, इसके
बजह से तेज धूप, गर्मी,कम बारिश होना इन तमाम नुस्खे के बजह से आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गलती वाहन चालक के द्वारा होना, और इसका भुगतना किसानों को पड़ रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read