प्रवासी विधायक कमलकांत हसदा ने ली भाजपा मंडल गोहरापदर की बैठक,बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने बनी रणनीति

प्रवासी विधायक कमलकांत हसदा ने ली भाजपा मंडल गोहरापदर की बैठक,बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने बनी रणनीति

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”प्रधान संपादक- सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

प्रवासी विधायक कमलकांत हसदा ने ली भाजपा मंडल गोहरापदर की बैठक,बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने बनी रणनीति

गोहरापदर-:- पश्चिम बंगाल के प्रवासी भाजपा विधायक कमलकांत हसदा ने गुरुवार को भाजपा मंडल गोहरापदर की अतिआवश्यक बैठक ली.जिसमें प्रदेश पदाधिकारी,ज़िले के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी,मंडल के पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।पार्टी को बूथ स्तर पर मज़बूत करने के लिए विशेष रणनीति बनायी गई और चुनावी दृष्टिकोण से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
प्रवासी विधायक कमलकांत हादसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों से देश की जनता के हित में किए गए कार्यों को जनता को बताना हम सबका कर्तव्य है केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को लाभान्वित करें और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से आम जनता को जोड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर हर व्यक्ति के जन धन खाते खुलवाने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने किया है बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मज़बूत करने के लिए प्रयास करना चाहिए हर बूथ प्रभारी बना के बूथों की ज़िम्मेदारी बड़े कार्यकर्ताओं,नेताओं को सौंपी जानी चाहिए डोर टू डोर मतदाता के पास जाकर मतदाता से सीधे संपर्क करें,आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में परिवर्तन के लिए बूथ स्तर पर मज़बूती सबसे ज़्यादा आवश्यक है।
बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी,पूर्व संसदीय सचिव माननीय गोवर्धन सिंह मांझी,किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बोधनराम नायक,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा,भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष डाॅ.योगीराज माखन कश्यप,पि.व.मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केनूराम यादव,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवनाथ नागेश,महामंत्री द्वय तानसिंह मांझी,मोहित राम यादव,कुश कुमार यादव,नरोत्तम साहू,लंबोदर साहू,ललित राम सिन्हा,विनीता यादव,हेमराज मांझी,तुलसी सेन,संजय साहू,गणेश नागेश,मधुसूदन मांझी,महेंद्र नागेश,धनीराम सिन्हा,पदमन नागेश,सुरेश यादव,रोहित नागेशउपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read