भैंसमुडी साहू भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार भीड़

भैंसमुडी साहू भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार भीड़

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

झूठ,लबारी ,घोटाले बाज कांग्रेस सरकार को भागना है … अजय चंद्राकर

राज्य में केन्द्र सरकार की राशि का हो रहा दुरुउपयोग–पूनम चंन्द्राकर

भैंसमुडी साहू भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार भीड़


मगरलोड-:- 17 अक्टूबर मंगलवार को मगरलोड भाजपा मंडल के भैंसमुडी साहू भवन में मंडल स्तरीय कार्यकता सम्मेलन हुई। जिमसे मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कार्यकता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार ने राज्य के विकास में एक भी पैसा जारी नहीं किया है। योजना बनाकर केंद्र सरकार की राशियों का दुरुउपयोग किया है। और केंद्र सरकार की राशियों का घपला किया गया है। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार ने बड़े-बड़े घोषणा पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता को धोखा देकर सत्ता प्राप्त किया था। श्री चंद्राकर ने आगे कहा राज्य सरकार ने नरवा ,गरूवा, घुरवा , बाड़ी की योजना बनाकर केन्द्र सरकार की राशि का दुरूउपयोग किया है। भाजपा शासन काल में अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है। आदिवासी कमार परिवार के उत्थान के लिए जनजाति आयोग, जनजाति मंत्रालय बनाया गया था। मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत जलाशय सिंचाई सुविधा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य केंद्र ,आरटीआई भवन, कालेज, स्कूल भवन , नाला पुल पुलिया निर्माण कार्य भाजपा शासन काल में हुआ है। आगे कहा राज्य के भूपेश सरकार ने वन विभाग अंतर्गत कैंपा योजना में 6 हजार करोड़ रूपए का घोटाला किया है। 12 लाख 40 हजार गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलना था लेकिन राज्य सरकार ने नहीं बना पाया। कांग्रेस सरकार ने राज्य में राजीव युवा मितान क्लब के नाम से एक अरब 75 करोड़ रूपए खर्च किए गए जिसकी आज तक उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस सरकार ने गोबर खरीदी में 2 अरब 71 करोड़ रूपए खर्च किया है। जिसमें 254 करोड़ रुपए का हिसाब नहीं बता पा रही है। इसी प्रकार गोमूत्र खरीदी के नाम से 6 करोड़ 71 लाख रूपये खर्च बता रहे है लेकिन जिले के किसी किसान ने गोमूत्र नहीं बेचा है। श्री चंद्राकर कहा की कर्ज माफी में बड़े किसान को लाभ मिला है छोटे वर्ग के किसानों को लाभ नहीं मिला है। घोषणा पत्र में दो साल का बोनस देने का वादा किया था को भी प्राप्त है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, शत्रुघ्न साहू , भीखम सेन, नरेश सिन्हा,दुर्गा साहू ने संबोधित किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री यवन साहू ,रामायण सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू , उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा,जीवराखन साहू, शत्रघुन साहू,भीखम सेन, कोमल यदु, , दिलीप सिन्हा, कविता यादव,उर्वशी साहू, दुर्गा साहू, , बेदम चौहान, चित्रसेन प्रजापति, चंदूलाल निषाद, विद्याचरण नेताम, कोमल यदु,पवन निषाद, राधेश्याम यदु, लोमश सिन्हा, सियाराम सिन्ह,भगत मार्कण्डेय,मानसिंग, चंदू निषाद, डामेश्वर सिन्हा,योगेश साहू,सुरेश चेलक, निर्मल साहू, टीकम साहू पुरुषोत्तम साहू, वैष्णव शरन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read