NEPAL border rupaydhiya I SSB 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जनपद बहराइच, अवैध कपड़े की तस्करी में एक अभियुक्त के साथ चार पहिया वाहन को किया गया SSB द्वारा जप्त

NEPAL border rupaydhiya I SSB 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जनपद बहराइच, अवैध कपड़े की तस्करी में एक अभियुक्त के साथ चार पहिया वाहन को किया गया SSB द्वारा जप्त

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता –सैयद उबेद अली की रिपोर्ट नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)

NEPAL border rupaydhiya I SSB 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जनपद बहराइच, अवैध कपड़े की तस्करी में एक अभियुक्त के साथ चार पहिया वाहन को किया गया SSB द्वारा जप्त

42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जनपद- बहराइच
*अवैध कपड़े की तस्करी में एक अभियुक्त के साथ एक चार पहिया वाहन को एसएसबी ने किया जब्त ।*

दिनांक 14 दिसंबर 2023 को सुबह लगभग 03बजे पार्थ सारथी रॉय, उप कमांडेंट के निर्देशन में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जनपद बहराइच -I की सीमा चौकी जमुनहा के द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर मौके पर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक समीर कुमार घोस के द्वारा एक गश्ती टीम का गठन किया गया |सुचना के आधार पर बोर्डर पिलर संख्या 642 से 03 किलो मीटर भारत की तरफ गश्ती टीम को तैनात किया गया समय लगभग 03 बजे एक चार पहिया वाहन आते हुए दिखाई दिया जो नेपाल की तरफ जा रहा था |गश्ती टीम के द्वारा वाहन को रोका गया वाहन के चालक से पूछ ताछ किया गया पूछ ताछ के दौरान संभावित अभियुक्त अपना नाम -आरिफ,उम्र -26 वर्ष,पिता -सरीफ अहमद,ग्राम -दुर्गापुर,कलवारी, रुपैडिहा बहराइच बताया | गश्ती दल के द्वारा गहन पूछ ताछ किया गया चालक के द्वारा बताया गया की वाहन में कपडे है,जो नेपाल में किसी अंजान व्यक्ति को देना है | सामान का बिल माँगा गया जो की उसके पास नहीं था |तत्पश्चात चालक बार बार माफ़ी मांगने लगा तथा बताया की अधिक पैसे कमाने के लालच में इस सामान को अबैध तरीके से नेपाल ले कर जा रहा हूँ बताया |गश्ती दल के द्वारा सामान की तलासी लिया गया तलाशी के दौरान 85नग- शर्ट पेंट, 580 नग- साड़ियाँ, 1371 नग- सलवार सूट, 42नग- कपडे का थान, 5028नग- लेडिज अंडर गारमेंट्स, 22नग- कपडे का रोल के साथ एक महिंद्रा पिकप(UP40AT4149) बरामद किया गया जिसकी बाज़ार में कीमत लगभग 7,87,050/- आंकी गई हैं | पकडे गए अभियुक्त के साथ सामान एवं महिंद्रा पिकप(UP40AT4149) को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम ऑफिस बहराइच को सुपुर्द किया गया | गश्ती दल में शामिल एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक(सामान्य)समीर कुमार घोस, सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) बलराम मंडल, मु.आरक्षी(सामान्य) रामसमुज यादव, मु.आरक्षी (सामान्य) बेदाबर्त दत्ता, आरक्षी सामान्य बिपिन मलिक मुख्य रूप से गश्ती दल में शमिल थे | 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच -I के कार्यवाहक कमांडेंट पार्थ सारथी रॉय के द्वारा बताया गया कि हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से कर रहे | भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते अवैध तस्करी की रोकथाम में हमारे जवानो के द्वारा सतत प्रयास जारी है| सीमावर्ती जनता से अपील की गई कि इस प्रकार के अवैध गतिविधियो को लगाम लगाने में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में सूचित करें ताकि सीमा पर हो रहे अवैध कारोबार को जड़ खत्म किया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read