लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ एक फरवरी से जाएंगे हड़ताल पर

लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ एक फरवरी से जाएंगे हड़ताल पर

इन्हे भी जरूर देखे

✍️”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ एक फरवरी से जाएंगे हड़ताल पर

 

गरियाबंद – जिले के वन कर्मचारी 1 फरवरी से एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। जिससे आने वाले दिनों में वनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गरियाबंद जिले के छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष डोमार सिंह कश्यप ने बताया कि वन कर्मचारी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर इस बार हड़ताल पर जा रहे हैं। जिसकी सूचना 10 जनवरी को ही प्रदेश संगठन के द्वारा प्रदेश के जिम्मेदारी अधिकारियों को दे दी गई है। अपने 4 सूत्रीय मांगों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि उनकी पहली मांग 180 पद लघु वनोपज में संविदा भर्ती का विरोध,2- ग्रेड पे संशोधन किया जाए,3 सेटअप पुनः निरीक्षण किया जाए,4- 2750 व 3050 से प्रभावित कर्मचारियों के आदेश को वित्त मंत्रालय से जारी कराया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले हड़तालों में हमारी छोटी-मोटी मांग तो मान ली गई थी किंतु बड़ों मांगों पर आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त कर दिया गया था। जिसके बाद काफी समय बीत गया किंतु अब विभाग हमारी मांगों पर कोई हरकत नहीं कर रहा है जिस कारण विवश होकर एक बार फिर हमें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इस विषय में दिनेशचंद्र पात्र जिला सचिव से चर्चा करने से उन्होंने कहा कि हमारे मांगे अगर पूरी नहीं होती है तो एक बार फिर हमें उग्र आंदोलन का रास्ता थामना पड़ेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read