एसएसबी 42वीं वाहिनी ने अवैध 62 लाख 51 हजार भारतीय नगद रुपयों के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने अवैध 62 लाख 51 हजार भारतीय नगद रुपयों के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– सैयद उबेद अली की रिपोर्ट नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)

 

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने अवैध 62 लाख 51 हजार भारतीय नगद रुपयों के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

दिनांक 05 जून 2024 को गंगा सिंह उदावत कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-I के निर्देशन में प्राप्त आसूचना के आधार पर सीमा चौकी रुपैडिहा के कार्मिकों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस रुपैडिहा के साथ संयुक्त गश्त निकाली गयी | गश्ती दल के द्वारा समय लगभग 2 बजे सीमा स्तम्भ संख्या 651/11 से 1.5 किलो मीटर भारतीय क्षेत्र ICP रोड, खुशली गाँव के नजदीक दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर सवार नेपाल के तरफ आ रहे थे | प्राप्त आसूचना के आधार पर गश्ती दल के द्वारा मोटर साइकिल सवार व्याक्तिओं को रोका गया तथा पूछ ताछ किया गया | पूछ-ताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम- संजय गुप्ता उम्र -56 वर्ष, पिता-स्व. जगन्नाथ प्रसाद, ग्राम नाजिरपुरा गुदरी रोड, बहराइच बताया तथा दुसरे व्यक्ति में अपना नाम- अनुराग गुप्ता, उम्र -28वर्ष, पिता- संजय गुप्ता ग्राम नाजिरपुरा गुदरी रोड, बहराइच बताया | दोना संभावित अभियुक्त के पास एक भरी बैग थी जिसके बारे में गश्त दल के द्वारा पूछ ताछ किया गया बैग में 62लाख 51हजार रुपये नगद होना बताया गया | पैसे के बारे में पूछ ताछ किया गया व दोनों व्यक्तियों से सम्बंधित कागजात माँगा गया दोनों व्यक्तियों के द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके तथा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया | उक्त बरामद धनराशी संभवत: अपराध से अर्जित या अपराध /तस्करी में उपयोग होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए 62लाख 51हजार रुपये नगद व दोनों अभियुक्त तथा एक मोटर साइकिल (UP40Ak0737) को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना, रुपैडिहा, जनपद-बहराइच को सुपुर्द किया गया |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read