दशगात्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय श्री रामधन पटेल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दशगात्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय श्री रामधन पटेल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

इन्हे भी जरूर देखे

दशगात्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय श्री रामधन पटेल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बागबाहरा–:–बस्ती बागबाहरा, जिला महासमुंद (छ.ग.) निवासी स्वर्गीय श्री रामधन पटेल, भूतपूर्व सैनिक के दशगात्र कार्यक्रम में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पटेल समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों व रिस्तेदारो सहित शहर एवं गांवों से आए गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर माधुरी महिला मानस परिवार ग्राम नहरगांव जिला गरियाबंद द्वारा भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय हो गया। मानस मंडली के भजन एवं रामायण पाठ ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री रामधन पटेल के सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने देश सेवा में उनके योगदान को भी स्मरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त पटेल परिवार को सांत्वना प्रदान की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read