विजय आभार कार्यक्रम में देवभोग पहुंची नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी का वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंकर नागेश ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

विजय आभार कार्यक्रम में देवभोग पहुंची नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी का वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंकर नागेश ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरणसिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

विजय आभार कार्यक्रम में देवभोग पहुंची नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी का वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंकर नागेश ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

 

गरियाबंद/देवभोग–:–भारतीय जनता पार्टी मंडल देवभोग की विजय आभार सभा में पहुंची महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी का भाजपा मण्डल देवभोग में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया. ज्ञात हो कि महासमुंद लोकसभा के इतिहास में पहली बार लगभग डेढ़ लाख मतों के अन्तर से रूपकुमारी चौधरी ने विजय हासिल की ओर सभी आठों विधानसभाओं में भाजपा को बढ़त मिली। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर नागेश ने लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पहुंचीं नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बताई कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ऐतिहासिक मतों आज भाजपा की विजय हुई है। देवभोग व झाखरपारा मण्डल में मिले शानदार जनसमर्थन के लिए में यहां के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और मेरे परिवार जनों को कोटि कोटि आभार व्यक्त करती हूं.माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में लगातार तीसरी बार 6 दशकों के बाद किसी सरकार को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है।केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने प्रचंड जना देश देकर विकास पर मुहर लगाई है।मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि आने वाले पूरे पांच वर्षों तक क्षेत्र के प्रत्येक समस्या को तत्परता के साथ निदान कर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा को विकसित क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास आप सभी के सहयोग से किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी,पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,विधान सभा प्रभारी महेंद्र पंडित,जिला महामंत्री द्व्य अनिल चंद्राकर,पुनीतराम सिन्हा,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप जिला उपाध्यक्ष निर्भय ठाकुर,चारगढ़ यादव समाज अध्यक्ष केनूराम यादव,जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी,पि.व.जिला महामंत्री जयराम साहू,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,लंबोदर साहू,सोभित ध्रुवा,विद्याधर नागेश, रामकुमार नागेश,भुवनेश्वर मांझी,पुरन साहू,उमरिया नागेश,इंद्राबाई नेताम,संजुक्ता दास,श्रुति ध्रुवा,ममता पाथर,बेनूराम नागेश,देवानंद पाथर,विद्याधर नागेश,डमरूधर यादव,दीपक सागर,अशोक नागेश,गणेश नागेश,राजेंद्र यादव, अनिल अग्रवाल,तेजनारायण साहू,नोकेचंद दास, चंद्रप्रकाश साहू,देवीराम नेताम, रामानंद साहू, घनश्याम साहू,छगन नागेश,शोभाचंद पात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read