शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुचबहाल में मनाई गई विकास खंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुचबहाल में मनाई गई विकास खंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक –सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुचबहाल में मनाई गई विकास खंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा

गोहरापदर–:–राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुचबहाल में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।जिसने मुख्य अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर मिश्रा जी व विकास खंड समग्र शिक्षा अधिकारी श्री शिवकुमार नागे जी साथ में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्री माणिकचंद साहू जी भाजपा मंडल महामंत्री श्री तानसिंह मांझी सरपंच श्रीमती मोहना नेताम व ग्राम के माटी पुजारी श्री गगीनराम नागेश मौजूद रहे.कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से किया गया साथ ही साॅलश्रीफल देकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी व विकास खंड समग्र शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर मिश्रा ने गुरु की महिमा को महाकवि तुलसीदास जी के अनुसार सात समुंदर के जल को स्याही और संसार के सभी पेड़ों को लेखनी बनाकर लिखुं भी कम पड़ जायेगा ,जीवन मे प्रथम गुरु वास्तव में माता-पिता है ,गुरु वह होता है जो निस्वार्थ भाव से अपने शिष्य के उज्जवल भविष्य के लिए मानव जीवन के मूल्य सिखलाता हैं.भारतीय संस्कृति में सदैव गुरु शिष्य परंपरा को महत्वपूर्ण माना गया है. किसी व्यक्ति के अंधकार मय जीवन में दीपक के भांति प्रकाश डालने का काम गुरु का ज्ञान करता है.इसलिए गुरु को भगवान से भी ऊपर माना गया है

कार्यक्रम को विकास खंड समग्र शिक्षा अधिकारी श्री शिवकुमार नागे ने सभी शिक्षकों को गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपलोंगो का सौभाग्य है कि आप एक गुरु है ,शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करना चाहिए जिससे पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्जवल हो, इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुचबहाल के प्राचार्य महेंद्र टंडन,शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुचबहाल प्रधान पाठक शेष कुमार भास्कर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुंशीपारा के प्रधान पाठक व संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर ,शासकीय माध्यमिक विद्यालय धोबनमाल के प्रधान पाठक टीकम सिंह मांझी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय धोबनमाल के प्रधान पाठक शिवचरण ठाकुर, शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढोर्रा के प्रधान पाठक श्रीमती पुष्पांजलि बघेल,शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुचबहाल के प्रधान पाठक लुहेन्द्र ठाकुर , शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोंगरीपारा के प्रधान पाठक रघुवीर मेहरा सहित 23 शिक्षक-शिक्षिका व स्कुली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read