गिधनी में सावन मास परायण रामायण पाठ किया जा रहा है।

गिधनी में सावन मास परायण रामायण पाठ किया जा रहा है।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

गिधनी में सावन मास परायण रामायण पाठ किया जा रहा है।

मुडा़गांव(कोरासी)ग्राम गिधनी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम के शीतला मंन्दिर प्रांगण में प्रथम दिवसीय भगवान भोलेनाथ मां शीतला की पूजा अर्चना कर सावन माह सोमवार से प्रारंम्भ हुआ है।सावन माह में पूरे एक माह तक प्रतिदिन शाम को मंत्रोच्चारण स्तुति के साथ श्रीरामचरित्र मानस मास परायण रामायण पाठ किया जा रहा हैं।विगत वर्षा से सावन पाठ करते आ रहे है।विदित हो कि ग्रामीण अंचलों में यह परंपरा कोई वर्षो से करते आ रहे है जिसे मानस परिवार द्वारा विगत वर्षो से इस परंपरा को आगे बढा़या जा रहा है।जिसमे ग्रामीण जनों का विशेष सहयोग हो रहा है सावन माह में शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्ना कर मनौती मांग कर पूर्ण करने की परंपरा है।कोई जल चढा़कर कोई कांवर यात्रा तो कोई तीर्थाटन करके अपने को धन्य करते है।इसी प्रकार राम भक्तों द्वारा रामचरित्र मानस पाठ करके अपने को धन्य तथा संसार को पवित्र करने का कार्य किया जाता है मानस मित्र परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा विधि विधान से संकल्प लेकर पाठ शुभारंभ किया गया।रामायण पाठ करने वाले में से प्रमुख रूप से कोमलसिंग ठाकुर,पुनितराम ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर,यादराम ठाकुर,चेतन ठाकुर,लेखराम ठाकुर,योगेन्द्र ठाकुर,विजय ठाकुर,तामेश्वर ठाकुर सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read