छत्तीसगढ़ नगर में गार्डन एवं सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया

छत्तीसगढ़ नगर में गार्डन एवं सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

छत्तीसगढ़ नगर में गार्डन एवं सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया

रायपुर–:–शहीद पंकज विक्रम वार्ड में छत्तीसगढ़ नगर के अंबेडकर चौक में गार्डन निर्माण करने के लिए आज 19 लाख एवं 10 लाख की लागत से सी सी रोड निर्माण कार्य नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे एवं वार्ड पार्षद व ज़ोन 6 के अध्यक्ष श्रीमती निशा देवेंद्र यादव के साथ समस्त नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया!
वार्ड पार्षद श्रीमति निशा देवेंद्र यादव ने बताया कि पिछले कार्यकाल में वार्ड के टैगोर नगर क्षेत्र में चार नया गार्डन बनाया गया वही धरम नगर बस्ती में एक गार्डन बनाया गया था,छत्तीसगढ़ नगर में लोगो द्वारा बहुत दिनों से गार्डन बनाने की माँग की जा रही थी जो आज यहाँ के नागरिकों की माँग पर गार्डन के लिए भूमिपूजन किया गया जिस से यहाँ के नागरिकों में बहुत ही ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती निशा देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया!
वार्ड पार्षद श्रीमती निशा देवेंद्र यादव ने बताया कि इस गार्डन में चारो तरफ़ 6 फिट का बाउंड्री वाल,किनारे में 10-10 फ़ीट के छाया दार पौधे,लोगो के एक्सरसाइज के लिये ओपन जीम,बैठने के लिए सीमेंट का चैयर,पैदल चलने के लिए चारो तरफ़ पेवर ब्लॉक,एवं चारो दिशा में महिलायो की सुरक्षा के लिए सी सी कैमरा लगाया जायेगा ताकि असामाजिक तत्वों से किसी प्रकार का भय न रहे !
वही छत्तीसगढ़ नगर के विभिन्न जगहों में 10 लाख की लागत रोड निर्माण के लिए भी भूमिपूजन हुवा जिस से लोगो को जहां पर असुविधा हो रही है उस रोड को निर्माण कर सुविधाजनक किया जाएगा !
आज भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथियों के साथ मोहल्ले के समस्त नागरिक एवं वरिष्ठजन उपास्थि थे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read