संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल जामगांव में संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न हुआ 

संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल जामगांव में संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न हुआ 

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल जामगांव में संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न हुआ

 

गरियाबंद–:–आज कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार अवस्थी(संकुल प्राचार्य)मुख्य अतिथि श्रीमती मीना कुमारी वैष्णव(सभापति जनपद पंचायत देवभोग), विशिष्ट अतिथि श्रीमती वनिता नागेश(सरपंच ग्राम पंचायत रोहनागुड़ा)श्री परमानंद नागेश(अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति)श्री बलराम नागेश(अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति)श्रीमती योगनिता माझी द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजन वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मंचस्थ अतिथिगण एवं उपस्थित पालकों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
विशेष रूप से उपस्थित श्री देवनाथ बघेल(विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवभोग)ने अपने उद्बोधन में उपस्थित पालको से संवाद करते हुए अधिकाधिक संख्या में विद्यालय से जुड़ाव करते हुए विद्यार्थियों के विकास में अपना योगदान करने का आव्हान किया।संकुल केंद्र जामगांव के शिक्षकों श्री सुरेश चंद्र बघेल,श्री राधेश्याम यादव,श्री नरेश चंद्र टांडिया,श्रीमती रोशनी सोनवानी ,श्री चैतन्य प्रसाद पात्र,श्री देवनारायण ठाकुर,श्रीमती दिव्या सोनवानी ,श्री लोचन बघेल ने विभिन्न मुद्दों जैसे छात्र दिनचर्या,बच्चों की अकादमिक प्रगति, पुस्तक की उपलब्धता,न्योता भोज ,छात्रवृत्ति,बस्ताविहीन शनिवार, डिजिटल प्लेटफॉर्म आदि एवम शासन द्वारा विद्यार्थियों के उन्नति हेतु हितग्राही मूलक योजना जैसे छात्रवृत्ति, निशुल्क साइकिल वितरण योजना,गणवेश,पाठ्यपुस्तक, मध्यान्ह भोजन योजना इत्यादि के बारे में प्रस्तुतीकरण किया।नई शिक्षा नीति के बारे में पालको को जानकारी देते हुए उनके मध्य एक क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई ।उपस्थित पालकों को मोबाइल एप ई जादुई पिटारा डाउनलोड करवाया गया।बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पालकों द्वारा अपनाये गए तरीकों के बारे में जानकारी साझा किए गए। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम गौरव गरियाबंद के बारे में पालकों को जानकारी दी गई।संकुल प्राचार्य श्री सुशील कुमार अवस्थी ने अपने उद्बोधन में पालकों को विद्यार्थी विकास में शिक्षकों के साथ समन्वय तथा सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सक्रिय पालकों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।इस सम्मेलन में जिला द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्री प्रमोद नेताम कीउपस्थित रही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर अपनी सक्रियता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री लोचन राम बघेल संकुल समन्वयक ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री सुरेश बघेल प्रधान पाठक ने किया ।
ये रहे उपस्थित
श्रीमती मीना कुमारी वैष्णव, श्रीमती वनिता नागेश (सरपंच)श्रीमती योगनिता माझी श्री परमानंद नागेश,श्री विश्वनाथ साहू ,श्री वैष्णव नागेश,श्री बलराम नागेश के अलावा बड़ी संख्या में एसएमसी अध्यक्ष,सदस्य,पालक एवं शिक्षकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read