शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरगांव में शिक्षक दिवस मनाया गया तथा संस्था की ओर से विद्यार्थियों को टाई ,बेल्ट का निशुल्क वितरण किया गया

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरगांव में शिक्षक दिवस मनाया गया तथा संस्था की ओर से विद्यार्थियों को टाई ,बेल्ट का निशुल्क वितरण किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरगांव में शिक्षक दिवस मनाया गया तथा संस्था की ओर से विद्यार्थियों को टाई ,बेल्ट का निशुल्क वितरण किया गया

मैनपुर–:–मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झरगांव में आज शिक्षक दिवस बहुत ही गरिमामयी रूप से बनाई गई।

सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं श्रीफल से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा प्रधान संपादक सैयद बरकत अली जी संस्था के प्रधान पाठक श्रीमान जयलाल पांडे जी,शिक्षक मदनलाल नेताम प्रेमलाल हंसराज एवं टेकराम साहू का विद्यार्थियों के द्वारा गुलाल लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।


शिक्षक दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं संस्था के समस्त शिक्षकों के द्वारा शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए उसके महत्व के बारे में बताया गया जैसे की प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है ।

हमारे भारत देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति पद शुशोभित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1988 को हुआ था ।डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक के उच्च पद जैसे की उपकुलपति एवं कुलपति जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान दार्शनिक प्रखर वक्ता महान साहित्यकार तथा परम देशभक्त थे।

 

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का अमूल्य योगदान है उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा सुधार के अनेक कार्य किया हैं जिससे समाज सुधार की दिशा में बहुत ही सराहनी पहल है।
समस्त मानव जीवन के विकास एवं उन्नति में शिक्षक की विशेष भूमिका रही है ।शिक्षक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करती है ।शिक्षक समाज का दर्पण है। शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक है। इस तरह से समस्त विद्यार्थियों को उच्च एवं नैतिक शिक्षा प्राप्त कर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
संस्था के विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षकों एवं मुख्य अतिथि को शाल श्रीफल एवं लेखनी देकर बच्चों के द्वारा सम्मानित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरगांव की ओर से संस्था में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों को टाई एवं बेल्ट का निशुल्क वितरण किया गया।
इस तरह शिक्षक दिवस को बहुत ही गरिमामयी एवं भव्य रूप से मनाया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read