होली के रंगों से रंगी बहेराभांठा की गलियां, गीत,संगीत और नृत्य के साथ झूमते नजर आए ग्रामवासी

होली के रंगों से रंगी बहेराभांठा की गलियां, गीत,संगीत और नृत्य के साथ झूमते नजर आए ग्रामवासी

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”प्रधान संपादक –सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

होली के रंगों से रंगी बहेराभांठा की गलियां, गीत,संगीत और नृत्य के साथ झूमते नजर आए ग्रामवासी

छुरा–:–देश का सबसे रंगीन और उमंगों से भरा हुआ त्यौहार होली इस साल ग्राम बहेराभांठा में धूमधाम से मनाया गया। होली न केवल रंगों का त्यौहार है, बल्कि यह हमारे समाज में एकता,भाईचारे और प्रेम का संदेश भी देता है।यही नजारा होली के दिन बहेराभांठा में देखने को मिला जहां सभी समाज के सभी धर्म और हर वर्ग के लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर पुराने गिले-शिकवे दूर कर एक साथ रंगों में रंगते हुए दिखे, चाहे वह युवा हो, बुजुर्ग हो, या महिलाएं, सब एक साथ खुशी मनाते एक-दूसरे से गले मिलते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिए। युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी नृत्य, संगीत और रंगों के खेल के साथ होली फाग गीत में झूमते नजर आए। विशेष रूप से बच्चों ने होली के गीतों और नृत्य के साथ उत्सव की रौनक को और बढ़ाया।इस अवसर पर बोडराबांधा ब के पूर्व सरपंच पुनारद राम ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सोरी, देवलाल सोरी,गज्जू मोबाईल मास्टर छुरा,छोटू,मंगल,नरेंद्र,मुकेश,नरोत्तम,ठाकुरराम,तुलसीराम,ताराचंद,भुनेश्वर,राजू समेत भारी संख्या में ग्रामीणों ने मिलजुल कर रंगों का त्यौहार मनाया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read