एकलव्य स्कूल कोसमबुड़ा के छात्रों ने किया थाना छुरा का शैक्षणिक भ्रमण पुलिसिंग,साइबर अपराध से सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी से हुए रूबरू

एकलव्य स्कूल कोसमबुड़ा के छात्रों ने किया थाना छुरा का शैक्षणिक भ्रमण पुलिसिंग,साइबर अपराध से सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी से हुए रूबरू

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

एकलव्य स्कूल कोसमबुड़ा के छात्रों ने किया थाना छुरा का शैक्षणिक भ्रमण

पुलिसिंग,साइबर अपराध से सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी से हुए रूबरू

छुरा(गिधनी)–:–थाना छुरा में 23 अप्रैल दिन बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया यह भ्रमण शिक्षकों की उपस्थिति और पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों को पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराना रहा।थाना के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन बच्चों को थाना परिसर के मोहर्रिर कक्ष विवेचक कक्ष मालखाना महिला एवं बाल कक्ष,डे एवं नाईट ड्यूटी अधिकारी कक्ष,शस्त्रागार, CCTNS कक्ष और थाना प्रभारी कक्ष का भ्रमण कराया गया।प्राथमिक जानकारी और जागरूकता सत्र
थाना प्रभारी द्वारा बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली,रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया, एफआईआर से लेकर जांच और निवारण की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच साइबर अपराधों से सुरक्षा,यातायात नियमों की पालना तथा पुलिस की भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।विश्वास और सहयोग की भावना का संचार
बच्चों को यह समझाया गया कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है और वे भयमुक्त होकर अपनी समस्याएं पुलिस से साझा कर सकते हैं।साथ ही, पुलिस पदक्रम और कार्यशैली के बारे में भी छात्रों को बताया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास,और पुलिस-जन सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read