भारतीय किसान संघ गरियाबंद ने बलराम जयंती सह किसान दिवस मनाया

भारतीय किसान संघ गरियाबंद ने बलराम जयंती सह किसान दिवस मनाया

इन्हे भी जरूर देखे

भारतीय किसान संघ गरियाबंद ने बलराम जयंती सह किसान दिवस मनाया

गरियाबंद –:–भारतीय किसान संघ जिला गरियाबंद एवं कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि देवता भगवान बलराम जयंती कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद में मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ है भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत पालक किसान नेता अभिमन्यु ध्रुव डॉ मनीष चौरसिया के द्वारा भगवान बलराम एवं छत्तीसगढ़ महतारी के दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया

तथा बलराम जयंती मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधवसिंह ठाकुर जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत पालक किसान अभिमन्यु ध्रुव डॉ मनीष चौरसिया का पुष्प कुछ से स्वागत किया गया
माधव सिंह ठाकुर एवं अभिमन्यु धुव ने भारतीय किसान संघ के रीति विचारधारा के संबंध में प्रकाश डाला तथा आज किसानों की आय दुगनी कैसे होगी इसके संबंध में जानकारी दिया गया डॉ मनीष चौरसिया प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दिया गया जिसमें किसानों को उन्नत तकनीक से खेती जिसमें धान खेती के अलावा दलहन तिलहन मिश्रित खेती तथा प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी दिया गया
डॉ आर्या ने दलहन तिलहन खेती के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया भारतीय किसान संघ जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आज किसानों की जरूर प्राकृतिक खेती है इसके लिए किसानों को आगे आकर अपनी मिट्टी के स्वास्थ्य, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए सबसे उपयुक्त कृषि पद्धति है वह प्राकृतिक खेती है क्योंकि रासायनिक खेती से विभिन्न प्रकार के रोग बीमारी उत्पन्न हो रहे हैं एवं फसल परिवर्तन का कार्य करें ताकि घटते जल स्तर से बचा जा सके ऐसा किसानों से आह्वान किया गया
इस कार्यक्रम में साहू सर कृषि विभाग डॉ तुषार मिश्रा ने भी कृषि के नए तकनीक डोम से कीटनाशक छिड़काव तथा जैविक खाद एवं दवाई निर्माण के संबंध में जानकारी दिया गया और प्राकृतिक खेती करने वाले किसान भागवत ध्रुव टोईयामुडा द्वारा अपना अनुभव बताया गया गंगाराम सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने अपना कृषि अनुभव शेयर किया जिसमें धान के साथ दलहन, तिलहन मूंगफली, हल्दी, मिर्ची जैसे खेती कम कम रकबा में कर रहे हैं और अपने लिए उत्पाद उत्पन्न करते हैं कार्यालय मंत्री ललित निषाद, दौलतराम कश्यप फूलकुमार दीवान गंगूराम साहू कन्हैयालाल ध्रुव प्रताप ध्रुव पुरुषोत्तम ध्रुव सुनील नागेश विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ तुषार मिश्रा ने किया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read