[gtranslate]

शिव शक्ति महिला मानस मंडली ने मनाया तीज मिलन कार्यक्रम

शिव शक्ति महिला मानस मंडली ने मनाया तीज मिलन कार्यक्रम

इन्हे भी जरूर देखे

शिव शक्ति महिला मानस मंडली ने मनाया तीज मिलन कार्यक्रम

छुरा/गिधनी–:–नगर के शिव शक्ति मानस मंडली द्वारा मानस मंदिर प्रांगण में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महेश्वरी शाह राजमहल छुरा, दीप्ति यादव पार्षद, गीता देवी, यामीन पार्षद, देवकी शाह, मंचासीन हुए सर्वप्रथम शिव पार्वती की पूजा अर्चना की गई पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर मानस मंडली की सदस्यों द्वारा किया गया मानस मंडली के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के साथ प्रस्तुत किया गया इसके बाद इसके बाद खेलकूद का आयोजन किया गया।जिसमें कुर्सी दौड़, मटका फोड़, आयोजित हुआ कुर्सी दौड में प्रथम लकेश्वरी, द्वितीय स्थान लोकेश्वरी, तृतीय स्थान पणरिता रही, व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम कल्याणी सोनी, द्वितीय स्थान कमला यादव, तृतीय स्थान हेमलता नायक रही, मटका फोड़ का भी आयोजन किया गया प्रथम द्वितीय स्थान को भी पुरस्कृत किया गया व्यंजन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी,खुरमी,बिडिया,पपची,अरसा,भजिया,बड़ा,तिखुर,कतरा, आदि बनाया गया फैशन शो में महिलाओं की भागीदारी प्रशंसा नहीं रही जिसमें छत्तीसगढ़ी राजस्थानी दक्षिण भारतीय पंजाबी वेस्टर्न कल्चर आदिवासी बस्तरिया कपो को मंच पर उतारे, फैशन शो में प्रथम प्रिया साहू द्वितीय स्थान जानकी तृतीय स्थान ममता चौधरी रही इसके पश्चात नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें एकल, युगल, सामूहिक नृत्य महिलाओं एवं समूह द्वारा किया गया जिसमें तीजा पोरा तिहार ,बस्तरिया, सरगुजा,बारहमासी ,राउत नाचा,करमा,ओड़िशा,गौरी गौरा, डांडिया , धार्मिक गीतों, कोसा के साड़ी गीतों पर नृत्य किया, खन खन बाजे बैला के घुंघरू श्रीमती ज्योति ठाकुर एवं भोज कंवर की युगल जोड़ी ने दर्शकों का मन मोह लिया कविता,हिंदी फिल्मों में नृत्य किया, महिलाओं द्वारा कविता एवं भजन भी प्रस्तुत किए एवं अपनी प्रतिभा को उभारने का प्रयास किये प्रत्येक कार्यक्रम के प्रतिभागी को सांत्ववना पारितोषिक दिया गया।मुख्य अतिथि महेश्वरी शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीजा पूरा छत्तीसगढ़ के महिलाओं का विशेष पर्व है जहां मायके और ससुराल के संबंध को दृढ़ता प्रदान करता है बहू बेटी अपने मायके में तीन दिन बिताकर दो परिवारों के खुशिहाली की प्रार्थना करते हैं *शिव शक्ति मानस मंडली के कमला यादव ने तीज महोत्सव आयोजन*
के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी
*कार्यक्रम का संचालन शीतल ध्रुव समाजसेवी*
*ने किया*
एवं आभार फुलेश्वरी देवांगन ने व्यक्त किया कार्यक्रम प्रमुख रूप से ज्योति ठाकुर ,भोज कंवर, हेमलता नायक दुलारी ध्रुव केसर ,अंशु देवांगन ,रेवती देवांगन ,उषा कंवर ,गीता चंद्राकर ,गीता प्रजापति ,दुर्गा सोनी, डिगेश्वरी गोस्वामी, भगवती दीवान,राधिका यादव ,शीला त्रिपाठी,सुनीता बोदले, कृष्णा साहू ,अनीता सिंहा ,डामिन साहू, कल्याणी सोनी, रानी चंद्राकर, तोमेश्वरी साहू ,मधु ,भूमि ,प्रिया, लोकेश्वरी ,व्यास निषाद, रिंकी साहू ,मेनका साहू ,खिलेश्वरी सोम,जानकी फुलर ,मेनका साहू बंटी ध्रुव,नैना नायक ,आरती धृत लहरे,ओमप्रभा साहू सहित नगर की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read