स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में मिसाल बने चित्रसेन पटेल को मिला सम्मान

स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में मिसाल बने चित्रसेन पटेल को मिला सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में मिसाल बने चित्रसेन पटेल को मिला सम्मान


मैनपुर–:– 15 सितंबर 2025। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले मैनपुर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल को आज रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रथम विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर द्वारा प्रदान किया गया।


आयुष विभाग, जिला गरियाबंद की ओर से आयोजित इस शिविर में चित्रसेन पटेल की बहुआयामी सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ वे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भी लगातार सजग और सक्रिय रहते हैं।
ग्राम स्तर पर अक्सर वे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हैं और ज़रूरत पड़ने पर स्वयं उन्हें स्वास्थ्य केंद्र या विकासखंड मुख्यालय तक लेकर जाते हैं। इतना ही नहीं, यदि स्थिति गंभीर हो तो अपने व्यक्तिगत खर्च पर भी मरीजों को जिला चिकित्सालय तक पहुंचाकर उनका उपचार सुनिश्चित कराते हैं।
विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य पर नियमित रूप से ध्यान देना, अस्वस्थ छात्रों को समय पर उपचार दिलवाना और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर ग्रामीणों को लाभ दिलाना उनकी विशेष पहचान बन चुकी है।
आयुष विभाग द्वारा किया गया यह सम्मान न केवल चित्रसेन पटेल के व्यक्तिगत कार्यों की सराहना है, बल्कि उन तमाम शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा है जो अपनी मूल जिम्मेदारी से आगे बढ़कर समाज की सेवा कर रहे हैं। इस सम्मान पर शुभकामना प्रेषित करने वाले डॉक्टर सुमन बागची, सरपंच महेश दीवान, भूतपूर्व सरपंच देवन नेताम , कांतिलाल साहू के अलावा ग्रामीण जन पालक गण

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read