डी.ए.वी.एम.पी.एस. जांता, बेमेतरा में जागरूकता एवं परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम का शानदार आयोजन

डी.ए.वी.एम.पी.एस. जांता, बेमेतरा में जागरूकता एवं परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम का शानदार आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

डी.ए.वी.एम.पी.एस. जांता, बेमेतरा में जागरूकता एवं परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम का शानदार आयोजन

बेमेतरा–:– जिले का एक मात्र डी.ए.वी.स्कूल जांता, बेमेतरा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “आओ छू लें आसमान को”, परीक्षा टिप्स, परीक्षा पे चर्चा एवं जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डीएसपी बेमेतरा कौशल्या साहू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पुलिस विभाग बेमेतरा से वर्षा चौबे प्रधान आरक्षक तथा नोडल अधिकारी बलदाऊ पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कौशल्या साहू डी एस पी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, अपनी योग्यता बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनना चाहिए तथा किसी भी परिस्थिति में सजग व सतर्क रहकर स्वयं को सुरक्षित रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने बालको में भी यह समझ विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि लड़का और लड़की समान हैं तथा समाज में बेटियों, महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन, कर्तव्यों के पालन, बड़ों का सम्मान करने और स्वयं प्रसन्न रहकर जीवन जीने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, समय-सारणी बनाकर अध्ययन करने तथा आत्म-अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई।
परीक्षा मार्गदर्शन सत्र में विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रतिस्पर्धा दूसरों से नहीं बल्कि स्वयं से होनी चाहिए। आज का कार्य कल पर न छोड़ने, पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण करने, लक्ष्य निर्धारित करने और लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उपाय बताए गए। उन्होंने यह भी समझाया कि केवल आसान और आकर्षक रास्तों के पीछे भागने के बजाय कठिन मार्ग अपनाने से ही दीर्घकालिक सफलता प्राप्त होती है।

डी एस पी एवं प्रधान आरक्षक दोनों ने जागरूकता सत्र के दौरान गुड टच और बेड टच, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, नशा अपराधों एवं अन्य अपराधों से संबंधित जानकारी दी गई तथा उनके दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में भाईचारे, एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों को एक जागरूक, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी अवसर पर विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए “शुभकामना दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डीएसपी बेमेतरा कौशल्या साहू मैडम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा मिली है। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग बेमेतरा के वर्षा चौबे प्रधान आरक्षक बेमेतरा पुलिस विभाग आभार व्यक्त किया व नोडल अधिकारी शबलदाऊ पटेल सहित समस्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को जागरूकता, अनुशासन एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
आगे उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से यह विश्वास दिलाया कि वे अतिथियों द्वारा बताए गए मार्गदर्शन, मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे तथा अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और विद्यालय भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि, पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की ओर से यह विश्वास दिलाया कि वे अतिथियों द्वारा बताए गए मार्गदर्शन एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ेंगे।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read