डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम ऑनलाइन स्मार्ट बोर्ड से सीधा प्रसारण आयोजित किया गया।

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम ऑनलाइन स्मार्ट बोर्ड से सीधा प्रसारण आयोजित किया गया।

इन्हे भी जरूर देखे

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम ऑनलाइन स्मार्ट बोर्ड से सीधा प्रसारण आयोजित किया गया।

बेमेतरा–:– डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के उद्देश्य और संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए विशेष कार्यक्रम व सीधा प्रसारण का आयोजन विद्यालय में लगे डिजिटल कक्षा के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही कक्षा 5वी से 9वी एवं 11 वी के विद्यार्थियों ने भी
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना तथा उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अनुशासन के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ से जुड़े विचारों, संदेशों और उदाहरणों को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा को जीवन का उत्सव मानने, सीखने की प्रक्रिया पर ध्यान देने और असफलता से डरने के बजाय उससे सीख लेने का संदेश दिया है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, आत्ममूल्यांकन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही यह भी कहा कि मन को शांत रखने के लिए योग, ध्यान और खेल गतिविधियों को अपनाना आवश्यक है।
अभिभावकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएँ। बच्चों की तुलना दूसरों से करने के बजाय उनकी रुचि और क्षमता को समझना ही सच्चा मार्गदर्शन है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी परीक्षा से जुड़े अपने अनुभव और प्रश्न साझा किए, जिनका समाधान शिक्षकों द्वारा सरल और प्रेरणादायक ढंग से किया गया। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के संपूर्ण जीवन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिभावकों में नेतराम चंद्राकर, देवर्त मिश्रा, रामचरण घृतलहरे व वर्मा, व प्रचार्य पी एल जायसवाल, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया लिया। इसी बीच वरिष्ठ नागरिक व पालक नेतराम चंद्राकर ने जानकारी दिया कि हमारे कैबिनेट व शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी का आगमन 11 तारीख दिन बुधवार को 1:00 बजे ग्राम जांता में हो रहे हैं जिसमें उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचने हेतु अपील भी किए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read