स्वावलंबी महिला विकास समिति का महिला एवं बाल संवाद जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

स्वावलंबी महिला विकास समिति का महिला एवं बाल संवाद जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ ग्राम बारूला नागाबुडा में महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ खुलकर चर्चा की गई इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को समझना और उनके विकास के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं और बच्चे उपस्थित रही ग्रामीण महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और बच्चों ने अपनी शिक्षा और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों न्यायपीठ बाळ कल्याण समिति सदस्य श्रीमती ताकेश्वरी साहू ने बच्चों के अधिकारों सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा, चाईल्ड हेल्प लाइन no जानकारी देते हुए परीक्षा में पूर्ण आत्मविश्वास से सम्मिलित होने को कहा सखी सेंटर की विधिक सहायता से सुश्री निशा नेताम जी द्वारा महिला उत्पीड़न, महिला हेल्प लाइन no पैरामेडिकल से श्रीमती रूपमती मैम द्वारा ग्रामीण विकास के लिए सरकार सखी सेंटर की योजनाओं की जानकारी दी समिति की सचिव सारिका महाडिक द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया श्रीमती धानी मानिकपुरी द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं बच्चों के मासिक धर्म और स्वच्छता की जानकारी दिया गया कार्यक्रम का आभार समिति अध्यक्ष बिंदु वर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के विकास को बढ़ावा देना है।

बच्चों के अधिकार:

– शिक्षा का अधिकार

– स्वास्थ्य का अधिकार

– सुरक्षा का अधिकार

– खेलने और मनोरंजन का अधिकार

महिला उत्पीड़न:

– महिला उत्पीड़न के खिलाफ कानून और अधिकारों की जानकारी

– उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस और अन्य अधिकारियों से संपर्क करने के तरीके

– आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के लिए प्रशिक्षण और संसाधन

आत्मनिर्भरता और स्वास्थ:

– महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के अवसर और संसाधन

– स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी

– स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के लिए सुझाव देना है

कार्यक्रम में- मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति राधिका रानी दिवान, समिति के सभी सदस्य सचिव सारिका महाडिक, अध्यक्ष बिंदु वर्मा, कोषाध्यक्ष धानी मानिकपुरी, नेहा जॉन,गुलेश्वरी ठाकुर, पुनिता साहु, मीनु गुप्ता, मंजु चनापे, मीता जाटव, त्रिवेणी देवांगन, मुक्ति देवांगन, साक्षी कुटारे विनीता शर्मा, कविता साहू उपस्थित रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read