जनगणना के लिए इंदौर जिले में व्यापक तैयारियां”जनगणना के संबंध में नगर निगम के झोनल और अन्य अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना के लिए इंदौर जिले में व्यापक तैयारियां”जनगणना के संबंध में नगर निगम के झोनल और अन्य अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

इन्हे भी जरूर देखे

“जनगणना के लिए इंदौर जिले में व्यापक तैयारियां”जनगणना के संबंध में नगर निगम के झोनल और अन्य अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

इंदौर–:– जिले में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय के सभागृह (कक्ष क्रमांक 210) में जनगणना से जुड़े नगर निगम के झोनल और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामोर, अपर आयुक्त नगर निगम श्री नरेन्द्र पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
यह प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के श्री नमित यादव और श्री सूरज बड़गे द्वारा दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इस अवसर पर बताया गया कि जनगणना का पहला चरण एक मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक रहेगा। इस चरण में मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के संधारण, डिजिटल मॉड्यूल, डेटा की शुद्धता तथा कार्य के विभिन्न चरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read