बांगरदा व बीड़ के शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया

बांगरदा व बीड़ के शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

बांगरदा व बीड़ के शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया

खण्डवा–:–सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को पुनासा विकासखण्ड के ग्राम बांगरदा व बीड़ में शिविर आयोजित किया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. आर. कानूड़े ने बताया कि ग्राम बांगरदा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 1392 प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति दी गई। जबकि ग्राम बीड़ में आयोजित शिविर में 1178 आवेदनों पर स्वीकृति की कार्यवाही की गई।

बांगरदा शिविर में 22 आयुष्मान कार्ड, 3 संबल कार्ड बनाए गए

बांगरदा के शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना से 4 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 4 महिलाओं के प्रकरण स्वीकृत किए गए। शिविर में संबल योजना के तहत 4 हितग्राहियों की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई। शिविर में 3 हितग्राहियों का संबल कार्ड बनाया गया। शिविर में 16 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन तथा 2 महिलाओं को कल्याणी पेंशन को स्वीकृति प्रदान की गई। राजस्व विभाग द्वारा कृषकों को 58 खसरा खतौनी नक्शा की प्रतिलिपि प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा 22 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सहकारिता विभाग द्वारा कैश क्रेडिट कृषि ऋण 27 हितग्राहियों का स्वीकृत किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read