गढ़फुलझर में होला मोहल्ला कार्यक्रम व भूमि पूजन संपन्न, मुख्यमंत्री साय ने ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का किया सम्मान

गढ़फुलझर में होला मोहल्ला कार्यक्रम व भूमि पूजन संपन्न, मुख्यमंत्री साय ने ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का किया सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

गढ़फुलझर में होला मोहल्ला कार्यक्रम व भूमि पूजन संपन्न, मुख्यमंत्री साय ने ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का किया सम्मान

महासमुंद–:– महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गढ़फुलझर में भूमि पूजन एवं होला मोहल्ला कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सिख जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल और भक्ति भावना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उपस्थित सभी सिखजनों ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनकर अपनी एकता और उत्सव की भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कृषि मंत्री राम विचार नेताम, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरुचरण सिंह होरा, समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया और भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू , डॉ. भगवान सिंह खोजी, ज्ञानी हरदीप सिंह, दविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, नितिनदीप सिंह, कंवलप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आनंद, अखिलेश सोनी, पंच हरप्रीत कौर, कोलता समाज के गिरधारी साहू और चतुर्भुज आर्य और रोमी सलूजा सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा परिसर में विधिवत भूमि पूजन के साथ हुई। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर नए निर्माण कार्यों के लिए अरदास की गई। इसके बाद होला मोहल्ला पर्व के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन, गुरबाणी पाठ और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु और क्षेत्र के नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए और गुरु दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर सिख समाज की ओर से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरुचरण सिंह होरा का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि गढ़फुलझर की पावन भूमि स्थित नानकसागर अत्यंत पवित्र स्थल है, जहां पूज्य गुरु नानक जी का चरण रज पड़े हैं। छत्तीसगढ़ की भूमि जहां महान संतों के चरण पड़े हैं। यह भूमि संतों की तपोभूमि रही है और यहां आकर उन्हें अत्यंत गर्व और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों का विकास किया जाए और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गढ़पुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा पहलेभी की जा चुकी है और इसके विकास के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। विकास कार्य जारी भी है।इसे और शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।उन्होंने कहा कि नानकसागर क्षेत्र के विकास के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और यहां पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

वहीं सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुद्वारा नानक सागर गुरुद्वारा ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। सिखों के पहले गुरु नानक देव जी अपनी उदासी (धार्मिक यात्रा) के दौरान यहां आए थे और गढ़फुलझर में कुछ दिन बिताए थे। गुरुद्वारा नानक सागर गढ़फुलझर गुरुद्वारा सिख समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। निश्चित रूप से यहां छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक गुरुद्वारा बनेगा। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूँ।

 

उन्होंने आगे कहा कि यहां आयोजित भूमि पूजन और होला मोहल्ला जैसे धार्मिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस गुरुद्वारा के विकास और धार्मिक गतिविधियों को और आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पूरे गुरुद्वारा परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कीर्तन और गुरबाणी का आनंद लिया और लंगर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत भव्य और सफल रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read