डी ए वी जांता में पालक बालक शिक्षक मीटिंग का भव्य आयोजन

डी ए वी जांता में पालक बालक शिक्षक मीटिंग का भव्य आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

डी ए वी जांता में पालक बालक शिक्षक मीटिंग का भव्य आयोजन

डी ए वी जांता का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर, रिजल्ट घोषणा के बाद विद्यार्थियों व माता पिता के चेहरा खिल उठे

बेमेतरा–:– दाढ़ी क्षेत्र का एक मात्र सी बी एस ई एफ्फिलेटेड स्कूल डी ए वी जांता में पालक बालक शिक्षक संगोष्ठी का शानदार आयोजन हुआ।

विद्यार्थियों के पढ़ाई स्तर व परीक्षा परिणाम को जानने के लिए बड़ी संख्या में माता-पिता विद्यालय पहुँचे, डी ए वी स्कूल में सी बी एस ई शिक्षा व पाठ्यक्रम को लेकर लोगों की सोच बदलने का अद्वितीय कार्य किया जा रहा है।

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता के प्राचार्य पी.एल. जायसवाल ने बताया कि डी ए व्ही स्कूल अपने सी.बी.एस.ई. शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, व अच्छी संस्कार व सी.बी.एस.ई. के प्रत्येक एक्टिविटी के लिए जाना जाता है।

महर्षि दयानंद सरस्वती जी के नाम से ही दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय प्रारंभ हुआ है।

महर्षि दयानंद जी आर्य समाज के संस्थापक है।संस्था में प्रत्येक शनिवार को वैदिक हवन यज्ञ व संस्कार को लेकर नैतिक शिक्षा की पढ़ाई निरंतर होते आ रहा हैं,

 

कक्षा के.जी.एक से कक्षा चौथी तक शुक्रवार को व कक्षा पाँचवी से नवमीं व ग्यारहवीं कक्षा तक शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम रिजल्ट की घोषणा किया गया।

जैसे ही परीक्षा परिणाम कि घोषित हुए, सभी छात्रों की चेहरे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी इसी बीच विद्यालय के परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा,

इसी के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन व सही मार्गदर्शन से व्यक्ति जमीन से आसमान तक कि सफर तय कर सकते हैं, प्रतिभा सुविधाओं का मोहताज नहीं होती,

यह साबित किए है, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने के पश्चात सिर्फ छात्र-छात्राओ में ही नही बल्कि पालकों में भी कॉफी उत्साह का माहौल रहा। सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोमेंटो,मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

डी ए वी विद्यालय दाढ़ी बेमेतरा क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुए हैं यहाँ सी बी एस ई शिक्षा के व महत्व को देखते हुए डीएवी में अपने बच्चों के नए प्रवेश हेतु पालको का उत्साह ओर भी बढ़ गया है।प्राचार्य जायसवाल ने बताया कि आगामी शिक्षा सत्र 26-27 के नए पालको ने बड़ी संख्या में अपने पाल्य-पाल्या को विद्यालय में प्रवेश करवाए है विद्यालय द्वारा चारों दिशाओं में (ट्रांसपोर्ट) बस सुविधा भी प्रदान किए हैं ताकि अधिक से अधिक बच्चों को एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े ग़ैर सहकारी वैदिक शिक्षण संस्थान, दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय में सीबीएसई शिक्षा आसानी से व कम ख़र्च में उचित शिक्षा सभी को प्रदान कर सकें , इस भव्य आयोजन में लगभग सात सौ से अधिक अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच कर अपने पाल्य पाल्यो का परीक्षा परिणाम व पालक मीटिंग में शामिल हुए, विद्यालय से शिक्षक ललित देवांगन, गोविंद साहू, अकलेश पटेल,आयुषी जैन,अनिल चंद्रवंशी, दीपिका वर्मा, विमल साहू, ऐश्वर्य देशमुख,पुनम शर्मा, साक्षी शर्मा, संदीप कुमार साहू,ममता चंद्राकर,अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, माननी, शोभा रानी, रेणुका पटेल, रितिका साहू,राजा,लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव,स्वप्निल शर्मा, आर्य निधि, गौरी यादव , भारती, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चन्द्रकाकर, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी,यादव, युवराज चंद्राकर, नरेश साहू, विजय चंद्राकर, कुंती यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read