जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत 92 हजार 98 आवेदनों का हुआ निराकरण-उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति के हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार संचालित कर रहे है शिविर और अभियान उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल व उपकरणों का लाभ वितरण

जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत 92 हजार 98 आवेदनों का हुआ निराकरण-उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति के हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार संचालित कर रहे है शिविर और अभियान उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल व उपकरणों का लाभ वितरण

इन्हे भी जरूर देखे

जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत 92 हजार 98 आवेदनों का हुआ निराकरण-उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा
प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति के हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार संचालित कर रहे है शिविर और अभियान
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल व उपकरणों का लाभ वितरण

देवास –:–उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में “संकल्प से समाधान अभियान” एवं “जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया।


कार्यक्रम में विधायक देवास श्रीमती गायत्रीराजे पवार, विधायक बागली श्री मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भेरूलाल अटारिया, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में हितग्राहीगण उपस्थित थे।


उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा कई जन हितैषी कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत शिविरों का आयोजन पूरे प्रदेश सहित देवास जिले में भी किया जा रहा है। यह शिविर चार चरणों में सतत जारी है। इन शिविरों का शुभारंभ 12 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ जो कि 31 मार्च तक संचालित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम 22 विभागों की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि देवास जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” कार्यक्रम अंतर्गत 73 शिविरों का आयोजन किया गया। “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत आयोजित शिविर में 01 लाख 02 हजार 486 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए, जिसमें 92 हजार 98 आवेदनों को निराकरण किया गया। आज आयोजित इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूं।
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को दिया जा रहा है हितलाभ
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए लगातार शिविरों एवं अभियानों का आयोजन कर रही है। इन शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवेदकों के आवेदन प्राप्त किए तथा उनका निराकरण कर हितलाभ वितरित किए। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जिला स्तरीय “संकल्प से समाधान अभियान” शिविर का आयोजन आज देवास में भी किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है।
“जल ही जीवन है और जल है तो हम है”- उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि जल को बचाने के लिए हम सभी को एकजूट होकर कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है और जल है तो हम है” इसको ध्यान रखना जरूरी है। जल के संचयन के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” प्रारंभ किया है। “जल गंगा संवर्धन अभियान” के माध्यम से पुराने तालाब, कुएं, बावड़ियों, नदी, नालों का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। यह एक बड़ा जल संचय का अभियान है। जिसमें आमजन को सहभागिता कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” को सफल बनाना है।
केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का हितग्राहियों को दिया जा रहा है लाभ
कार्यक्रम में विधायक देवास श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए “संकल्प से समाधान अभियान” प्रारंभ किया,‍ जिसमें ‍हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए तथ उनका निराकरण भी किया। “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, नगर निगम, विकासखंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा हितग्राहियों के फॉर्म भी भरकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित भावांतर योजना में देवास कृषि उपज मंडी में किसानों को अधिक राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना के माध्यम से जो फायदा किसानों को पहुंचाया इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी एवं प्रदेश सरकार को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है
कार्यक्रम में विधायक बागली श्री मुरली भंवरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हमें विकसित भारत बनाना है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र व्यक्ति का लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर शिविरों एवं अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। उन्हीं अभियानों में “संकल्प से समाधान अभियान” है जिसमें हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनके आवेदन लेकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया गया। प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राहियों को लगातार हितलाभ प्रदान किया जा रहा है। इस कार्य में शासन की सभी विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं। जिले में जिला प्रशासन द्वारा क्लस्टर वाइज शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
हम सभी पानी बचाने के लिए भी कार्य करेंगे
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कहा कि प्रदेश सरकार इन शिविरों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “संकल्प से समाधान अभियान” के माध्यम से हितग्राहियों को शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि शासन का “जल गंगा संवर्धन अभियान” एक महत्ती अभियान है। इस अभियान में हम सभी को एकसाथ कार्य करके पानी को बचाना है। इसके लिए हमारे आसपास के जलाश्यों, कुओं, बावड़ियों, नदियों के गहरीकरण एवं साफ-सफाई के लिए कार्य करना है तभी हम जल का संचय कर पाएंगे।
नगर निगम देवास द्वारा हितग्राहियों को दिया लाभ
कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि “संकल्प से समाधान अभियान प्रदेश सरकार का एक महत्ती अभियान है। इस अभियान में नगर निगम देवास द्वारा “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को हितलाभ का‍ वितरण किया है। “संकल्प से समाधान अभियान” के माध्यम से शासन द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को हितलाभ दिया जा रहा है।
जिले में चार चरणों में आयोजित हुआ “संकल्प से समाधान अभियान”
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” चार चरणों में आयोजित किया गया। जिसमें 43 ग्रामीण स्तरीय क्लस्टर शिविर का आयोजन, 27 नगरीय निकाय क्लस्टर शिविरों का आयोजन, 03 द्वितीय नगर निगम के शिविरों का आयोजन किया। इस प्रकार जिले में कुल 73 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 01 लाख 02 हजार 486 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 92 हजार 98 आवेदनों का सकारात्मक निराकरण किया गया तथा नवीन आवेदनों का भी निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” का भी शुभारंभ गया है। इस अभियान के तहत जिले में जल को संग्रहित करने के लिए प्राचीन कुओं, बावड़ियों, जलाश्यों, तालाबों, नदियों की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्वार किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों को जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता का आग्रह किया है।
“संकल्प से समाधान अभियान” में 92 हजार 98 आवेदनों का हुआ निराकरण
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा ने “संकल्प से समाधान अभियान में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” चार चरणों में आयोजित किया गया। जिसमें 43 ग्रामीण स्तरीय क्लस्टर शिविर का आयोजन, 27 नगरीय निकाय क्लस्टर शिविरों का आयोजन, 03 द्वितीय नगर निगम के शिविरों का आयोजन किया। इस प्रकार जिले में कुल 73 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 01 लाख 02 हजार 486 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 92 हजार 98 आवेदनों का सकारात्मक निराकरण किया गया तथा नवीन आवेदनों का भी निराकरण किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी तथा सभी जिलेवासियों से जल गंगा संवर्धन अभियान सहभागिता का आग्रह किया है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्रों का वितरण एवं दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल का वितरण किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read