भाजपा युवा नेता बघेल ने जरूरतमंदों को बांटी ट्रायसायकल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों को दिया आश्वासन

भाजपा युवा नेता बघेल ने जरूरतमंदों को बांटी ट्रायसायकल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों को दिया आश्वासन

इन्हे भी जरूर देखे

भाजपा युवा नेता बघेल ने जरूरतमंदों को बांटी ट्रायसायकल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी
प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों को दिया आश्वासन

देवभोग–:– ग्राम पंचायत डूमरबहाल में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल पेश की। 11 अप्रैल 2026, शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राही संजु सोनवानी ने आवास के साथ-साथ सहायक उपकरणों की मांग रखी थी, जिस पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई की।


कार्यक्रम के महज दो दिन बाद, सोमवार 13 अप्रैल को, ग्राम पंचायत डूमरबहाल के बारीकपारा में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंदों को ट्रायसायकल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी चवन लाल बघेल उपस्थित रहे, जिनके करकमलों से हितग्राहियों को सामग्री प्रदान की गई।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान “मोर आवास मोर अधिकार” योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। संजू सोनवानी (पिता सावेश, जाति गांडा़) एवं विधवा भोजमनी यादव (पति स्वर्गीय लखन यदु, जाति रावत) ने अपने जर्जर कच्चे मकानों की स्थिति बताते हुए कई बार आवेदन के बावजूद आवास न मिलने की पीड़ा व्यक्त की।
संजु सोनवानी, जो पैर में चोट के कारण बैसाखी के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं, ने बताया कि बारिश के समय कच्चे मकान में रहना बेहद कठिन हो जाता है और उन्हें पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ती है। उनकी स्थिति ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
इस मौके पर चवन लाल बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, ताकि उनका जीवन सुरक्षित और सम्मानजनक बन सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और उन्हें जल्द ही आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डूमरबाहाल के सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा, बूथ अध्यक्ष नरेश पात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जनसंवाद कार्यक्रम न केवल समस्याओं को सुनने का मंच बना, बल्कि उनके त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासनिक सक्रियता का भी उदाहरण प्रस्तुत किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read