डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

इन्हे भी जरूर देखे

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

बेमेतरा–:–क्षेत्र के एकमात्र सी बी एस ई विद्यालय डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।
विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किए जिसके अंतर्गत कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, कक्षा छठवीं से आठवीं तक निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं का विषय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी एवं उनके योगदान रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान का निर्माता है, जिन्होंने देश में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम बताया।

विद्यालय के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में महान पुरुषों के जीवनी व जागरूकता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होना अनिवार्य हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए व सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय से शिक्षक ललित देवांगन, गोविंद साहू, अकलेश पटेल,आयुषी जैन,अनिल चंद्रवंशी, दीपिका वर्मा, विमल साहू, ऐश्वर्य देशमुख, साक्षी शर्मा, संदीप कुमार साहू,ममता चंद्राकर,अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, माननी, शोभा रानी, रेणुका पटेल,लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव,स्वप्निल शर्मा, आर्य निधि, गौरी यादव , भारती, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चन्द्रकाकर, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी,यादव, युवराज चंद्राकर, नरेश साहू, विजय चंद्राकर, कुंती यादव आदि सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read