डूमरबाहाल से केन्दूवन मार्ग की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा 2 किमी पक्की सड़क की उठी मांग

डूमरबाहाल से केन्दूवन मार्ग की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा 2 किमी पक्की सड़क की उठी मांग

इन्हे भी जरूर देखे

डूमरबाहाल से केन्दूवन मार्ग की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा 2 किमी पक्की सड़क की उठी मांग

देवभोग/गरियाबंद–:–
ग्राम पंचायत डूमरबहाल से केन्दुवन तक जाने वाली लगभग 2 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। वर्षों से उपेक्षित यह मार्ग अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है।
‘गांव चलों,बस्ती चलों अभियान’के तहत 11 अप्रैल को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
डूमरबहाल जनसंवाद कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी चवन लाल बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह सड़क वर्तमान में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश के मौसम में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और मजदूर आवागमन करते हैं।
आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस और अन्य वाहनों का गांव तक पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
बघेल ने यह भी बताया कि पक्की सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से लंबित है, लेकिन अब तक इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘सुशासन तिहार ‘ से पहले इस मुद्दे को शासन – प्रशासन के समक्ष प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और डूमरबहाल से केन्दुवन मार्ग के लिए लगभग 2 किलोमीटर पक्की सड़क की स्वीकृति दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस बार उनकी समस्या का समाधान होगा और वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read