42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर नेपाली नाबालिग लड़की का रेस्क्यू एवं संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर नेपाली नाबालिग लड़की का रेस्क्यू एवं संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी

इन्हे भी जरूर देखे

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर नेपाली नाबालिग लड़की का रेस्क्यू एवं संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी

नानपारा–:–श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बीओपी रुपईडीहा के जवानों द्वारा एएचटीयू टीम के साथ संयुक्त रूप से बीआईटी चेकपोस्ट, रुपईडीहा पर नियमित चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के दौरान मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए एक नेपाली नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा एक संदिग्ध नेपाली तस्कर को पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल 2026 को सायं लगभग 18:30 बजे नेपाल से भारत की ओर आ रही एक 17 वर्षीय नेपाली लड़की को एक 22 वर्षीय युवक के साथ संदिग्ध परिस्थिति में रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों द्वारा अपने संबंध के बारे में विरोधाभासी जानकारी दी गई, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ। तत्पश्चात एसएसबी एवं एएचटीयू टीम द्वारा गहन पूछताछ की गई तथा संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान लड़की के पिता से संपर्क स्थापित हुआ, जिन्होंने पुष्टि की कि उनकी पुत्री को दो दिन पूर्व एक अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था तथा उनके साथ मौजूद युवक को वे नहीं पहचानते हैं। प्राप्त तथ्यों एवं विरोधाभासी बयानों के आधार पर यह मामला मानव तस्करी से संबंधित पाया गया।
तत्पश्चात एसएसबी एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर नेपाल स्थित NGO शांतिपूर्ण स्थापना गृह को एएचटीयू, नेपाल पुलिस एवं अन्य संबंधित संस्थाओं की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया। वहीं पकड़े गए संदिग्ध आरोपी को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट ने इस सफल कार्रवाई पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत रूप से सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read