मैनपुर अमाड़ के ग्रामीण पट्टाबहाल नाला में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 130 जुगाड के पास किया चक्काजाम

मैनपुर अमाड़ के ग्रामीण पट्टाबहाल नाला में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 130 जुगाड के पास किया चक्काजाम

इन्हे भी जरूर देखे

मैनपुर अमाड़ के ग्रामीण पट्टाबहाल नाला में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 130 जुगाड के पास किया चक्काजाम

गरियाबंद/देवभोग–:– गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत अमाड़ में लंबी समय से मांग पट्टाबहाल नाला में पुलिया निर्माण हेतु सैकड़ों साल बाद भी सुदूर पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए त्वरित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पुलिया निर्माण के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास खण्ड मैनपुर के ग्राम पंचायत अमाड़ से जिला मुख्यालय की लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत अमाड़ के मुख्य सड़क मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए स्थानीय किसान , ग्रामीण व स्कूली बच्चे ने पुलिया बनाने विगत कई वर्षों से मांग लगातार करते आ रहे है। किंतु सुनवाई नहीं हुई है। यहां तक कि शासन की ग्राम सुराज अभियान ,लोक सुराज अभियान और मौजूदा कार्यकाल की सुशासन तिहार कार्यक्रम में पुलिया बनाने की मांग किया जा चुका है। परंतु इन अभिभावनाओं में ग्रामीणों के आवेदकों को रद्दी टोकरी में डाल दिया गया। पिछले साल से जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता
सांसद व विधायक जनसंपर्क अभियान में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर ध्यानाकर्षित किया गया था।

आनन-फानन में करना पड़ता है वैकल्पिक व्यवस्था

पुलिया की स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत अमाड़ द्वारा पुलिया की मामूली वैकल्पिक व्यवस्था करवाया जाता है, बीते कई सालों से पुलिया निर्माण हेतु मांगे चलती आ रही है। इसके उपरांत भी शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रही हैं, इसके चलते आज सभी ग्रामीण जनता नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने जुगाड के पास नेशनल हाईवे 130 के पास एक जुट होकर चक्का जाम करने में जुट गए।

पिछड़ा इलाका होने का दंश झेल रहे ग्रामीण

विकास खण्ड मैनपुर के सबसे पिछड़ा इलाका होने का दंश ग्रामीण झेल रहे हैं।यह वनांचल ग्रामीण क्षेत्र मैनपुर मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

पुलिया निर्माण को लेकर विपक्षी दल हावी

बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के वनांचल ग्राम- पंचायत अमाड़ में लंबी समय से ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण हेतु मांगे चलती आ रही है, इस बीच ग्रामीण जनताओं के साथ में विपक्षी दलो द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है। पिछले कुछ सालों से पुलिया निर्माण हेतु अनेक जन चौपाल में ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण के लिए शासन-प्रशासन से मांग लगातार करते हुए आ रहे है, किंतु ग्रामीणों का बातें को इधर-उधर घूमा कर गुमराह किए जाने पर आज फिर से जनता ने भारी संख्या में भीड़ बढ़ाई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन करने ग्रामीण बुजुर्ग महिला पुरुष युवा वर्ग, स्कूली बच्चे व छोटे छोटे बाल बच्चे भी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read