सेना और पुलिस विभाग अंतर्गत आने वाले समय में राज्य में 2000 और केन्द्र में 40,000पोस्ट आने की संभावना है, स्टेप बाई स्टेप तैयारी से मिलेगी सफलता – ओमप्रकाश सेन (डी.एस.पी.)लक्ष्य तय करो, आराम की मत सोचों, कितना भी पोस्ट रहे, उनमें से एक पोस्ट आपका है इस सोच से मेहनत करें, सीने में आग लगनी चाहिए – संतोष कुमार वर्मा, (जूनियर कमांडिंग आफिसर (रिटायर्ड)

सेना और पुलिस विभाग अंतर्गत आने वाले समय में राज्य में 2000 और केन्द्र में 40,000पोस्ट आने की संभावना है, स्टेप बाई स्टेप तैयारी से मिलेगी सफलता – ओमप्रकाश सेन (डी.एस.पी.)लक्ष्य तय करो, आराम की मत सोचों, कितना भी पोस्ट रहे, उनमें से एक पोस्ट आपका है इस सोच से मेहनत करें, सीने में आग लगनी चाहिए – संतोष कुमार वर्मा, (जूनियर कमांडिंग आफिसर (रिटायर्ड)

इन्हे भी जरूर देखे

सेना और पुलिस विभाग अंतर्गत आने वाले समय में राज्य में 2000 और केन्द्र में 40,000पोस्ट आने की संभावना है, स्टेप बाई स्टेप तैयारी से मिलेगी सफलता – ओमप्रकाश सेन (डी.एस.पी.)लक्ष्य तय करो, आराम की मत सोचों, कितना भी पोस्ट रहे, उनमें से एक पोस्ट आपका है इस सोच से मेहनत करें, सीने में आग लगनी चाहिए – संतोष कुमार वर्मा, (जूनियर कमांडिंग आफिसर (रिटायर्ड)

चांपा/कोरबा –:–(23.04.2026) संकल्प और सेन संगवारी के द्वारा 22 अप्रैल 2026 को कैरियर काउंसलिंग के द्वितीय सेशन का आयोजन शायं 7 बजे किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डी.एस.पी. श्री ओमप्रकाश सेन और रिटायर्ड जूनियर कमांडिंग आफिसर श्री संतोष कुमार वर्मा सम्मिलित हुए।

सर्व प्रथम मंच संचालन कर रहें प्रीतपाल सिंह सेन के द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर उनका परिचय दिया गया जिसके पश्चात उन्होनें सेन संगवारी के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद सेन जी को कैरियर काउंसलिंग के इस कार्यक्रम में बारे में बताने के लिए आमंत्रित किया।

जिसमें परमानंद सेन ने बताया कि संकल्प और सेन संगवारी दोनों मंचों के बहुत से समाज हित में कार्य है जिसमें कुल कुछ उद्देश्य दोनों के एक ही है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार ऐसे क्षेत्र है जिसमें पूरे प्रदेश में और देश में काम करने की जरूरत है इन्हें को फोकस करके यह संयुक्त कार्यक्रम संकल्प और सेन संगवारी के द्वारा चलाया जा रहा है हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सही और जरूरी सूचना देना है ताकि ग्राम और दूरस्थ अंचल का हर बच्चा अपने भविष्य के लिए देखे सपने को साकार कर सके। इसके संचालक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित श्री ओम प्रकाश सेन जी डी.एस.पी. को उपस्थित यूवा और छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया गया ।

श्री सेन जी द्वारा बताया गया कि पुलिस और सेना में जाने के लिए फिजिकल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसमें आपको तैयारी के समय ही एक कठिन गोल तय करके अभ्यास करना चाहिए।

आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 2,000 और केन्द्रीय स्तर पर 40,000 पोस्ट आने की संभावनाएं है जो आप सभी के लिए एक बड़ा अवसर है।

सभी को अपने अपने गोल के लिए स्टेप बाई स्टेप लक्ष्य बनाकर तैयारी करनी चाहिए साथ ही किसी भी क्षेत्र के लिए अपनी स्टेमिना को धीरे-धीरे ग्रोथ करने की आवश्यकता होती है।

आगे उन्होने बताया कि पुलिस विभाग में भर्ती एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से होती है जिसमें शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक योग्यता का परीक्षण किया जाता है। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के ही अंतर्गत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती होती है। जिसमें कांस्टेबल, जी.डी., ड्राईवर, ट्रेड्समैन जैसे पदों से आरंभ होता है। भारतीय सेना में जाने के लिए अलग अलग अवसर होते हैं। ये 10वीं, 12वीं, स्नातक के बाद आपकी रूची अनुसार टेक्निशियन, आफिसर, स्पोर्ट्स के क्षेत्र से हो सकता है। अग्निवीर के रूप में एक नया अवसर युवाओं को मिल रहा है जिसमें 10वीं, 12वीं के बाद आप जा सकते हैं। इसी प्रकार से नेवी और ऐयर फोर्स में भी आप भविष्य बना सकते हैं। सभी राज्य एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में चार स्तरीय भर्ती होती है।आरक्षक, उप निरीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक/Assistant commandant जिसे राज्य में वहा की लोक सेवा आयोग और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए यूपीएससी भर्ती परीक्षा लेता है। अखिल भारतीय सेवा जिसे यूपीएससी भर्ती करता है। सभी डॉक्यूमेंट का मिलान कर लें सभी जगह नाम, जन्मतिथि, पिता जी का नाम और बाकी सब एक जैसे हों। डी.एस.पी. सेन जी द्वारा सभी क्षेत्रों की विस्तृत और पूर्ण जानकारी उपस्थित युवाओं को प्रदान किया गया। जिसके पश्चात पूर्व सेवा निवृत्त सेना के जूनियर कमांडिंग आफिसर संतोष कुमार वर्मा द्वारा बच्चों को आगे बताया गया कि किसी विभाग के कितने पोस्ट आये हैं यह मायने नहीं रखता मायने यह रखता है कि उसमें से एक पोस्ट आपका है और आपको सिर्फ उस एक पोस्ट के लिए फोकस करके तैयारी करनी है। आपका फिजिकल आउटस्टैंडिंग होना चाहिए, वर्तमान में फ्रेशर्स के लिए चुनौतिया बहुत ज्यादा है क्योकि सेना में एन.सी.सी., स्काउट्स के क्षेत्र से आये लोगों को 10 अंक बोनस मिलता है। ऐसे में आप जहां भी रहें एन.सी.सी. आदि में जरूर जुड़े और प्री प्लानिंग के साथ काम करें, चिनअप्स, शाअपूट, क्रंचेस का नियमित पैक्टिस करें। आपके पेट में जितना ताकत रहेंगा आप दौड़ उतनी जल्दी और आसानी से तय कर सकते हैं। पेट में ताकत खाने से मतलब नहीं पेट की स्टेमना और मजबूती से है। आपके नाम पर कोई एफआईआर न हो यह विशेष ध्यान रखे विवादों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस सकें। बॉडी में फ्रेक्चर हो लेकिन उसमें राड न लगा हो यह जरूरी है। आई साइड इफेक्ट नहीं होना चाहिए पुरा क्लियर विजन जरूरी है, आंखों का विशेष ध्यान रहें। अपने आंख, नाक, कान, दांत का नियमित चेकअप करवायें सेना में जाना है तो सही समय मे सोना और उठना बहुत जरूरी है देर रात तक मोबाईल चलाना यह आपको मुसिबत में डाल सकता है। स्वयं को नशे और अलत आदतों से दूर रखें, जिससे आप परफेक्ट रह सकें। सेना, पुलिस का सभी समाचार नोटिफिकेशन जांच करें कोई भी सूचना छुटनी नहीं चाहिए। तैयारी ऐसे हो की आराम का समय न हो सीने में आग हो यही सफलता का मूल मंत्र है। बलौदाबाजार से किरण सेन द्वारा उपस्थित अतिथियों से सवाल किया गया कि तैयारी के समय फिजिकल और मानसिक शांति के लिए क्या करना चाहिए। अतिथियों द्वारा बताया गया कि तैयारी स्टेप बाय स्टेप और आपके पोस्ट के अनुसार होनी चाहिए। दूसरी बात मानसिक अशांति तभी आयेगी जब आपका फोकस निश्चित नहीं रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर केन्द्रीत रहीये। यूपीएससी के तैयारी और पुस्तकों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होनें कहा कि वर्तमान में बहुत ही अच्छे बुक्स और स्टडी मटेरियल मार्केट में है अतः आप फोसक करिये किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही तैयारी करिये। इस बीच राजनांदगांव से श्री बलराम श्रीवास व्याख्याता, श्री तुलेश्वर सेन प्रधान पाठक खैरागढ़ द्वारा भी अपने विचार रखे गये। अंत में संकल्प के प्रदेश संयोजक लोकनाथ सेन द्वारा उपस्थिति सभी अतिथियों को आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में अपना अमुल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही शनिवार 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को उक्त कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read