केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का विकास प्रदर्शनी प्रबुद्ध नगरवासियों को किया गया सम्मान

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का विकास प्रदर्शनी प्रबुद्ध नगरवासियों को किया गया सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का विकास प्रदर्शनी प्रबुद्ध नगरवासियों को किया गया सम्मान

गरियाबंद–:–मुख्यालय स्थित ब्लाक सभागार देवभोग में प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 12 साल पर आधारित विश्वास के विकास के , जनकल्याण के विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन की प्रमुख वक्ता के रूप में अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहरू निषाद ने कहा कि 12 साल तक कार्यकाल संभालने वाले कांग्रेस के भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल की तुलनात्मक समीक्षा कर मोदी के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों को गिनाया। उसके पश्चात् पुनः आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने बताया कि मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 साल पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी विगत 12 वर्षों में देश के सर्वांगीण विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, किसान हित और आत्मनिर्भर भारत के उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीबों के कल्याण, किसानों की समृद्धि , महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। आज विश्व मंच पर एक मजबूत , आत्मविश्वासी और अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह बदल गया है। इलाज के अभाव में दम तोड़ने वाले गरीबों को देश के बड़े-बड़े कारपोरेट अस्पतालों में भी वही इलाज मिलने लगा जो अमीरों को मिलता है। इस योजना ने प्राइवेट अस्पतालों मनमानी पर भी हद तक लगाम लगाई गई। और देश के दूरदराज इलाकों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ से अधिक घर बनाए गए है। उज्जवला योजना के अंतर्गत 10.5 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए है। जबकि देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प की परिकल्पना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चन्दु लाल साहू राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनादेश के साथ निर्वाचित होकर लगातार 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से उनको बहुत बहुत बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि 12 वर्षों का यह कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं , बल्कि प्रधान सेवक कहते हैं।140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए दिन और रात 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करते हैं। गरियाबंद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की निर्माण हो रहा है। एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत जो किसी को छेड़ता नहीं है और जो छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है। दुश्मनों को घर घुसकर मारता है। ऐसे नए भारत का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि 12 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए अद्भुत काम किए हैं। अगर गरीब कल्याण की बात करें तो सरकार ने जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले, जिसमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के है।कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि 12 साल का कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजनों को अवगत कराया गया।

आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रबुद्ध नागरिक जनों को श्री फल व टावेल भेंटकर सम्मान किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के करकमलों से श्री फल व टावेल से सम्मानित हुए।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रबुद्ध नागरिक जनों को भाजपा ने श्रीफल और टावेल भेंटकर सम्मान किया । वहीं इस आयोजन को यादगार बनाने क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने भाजपा नेता व अतिथियों को देशी खाद्य सामग्री और फल देकर घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील किया है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद, राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read