युवा नेतृत्व की बुलंद आवाज़ भारतीय युवा कांग्रेस युवा नेता गिरीश कुमार बघेल ने उठाया बुजुर्गों का मुद्दा”

युवा नेतृत्व की बुलंद आवाज़ भारतीय युवा कांग्रेस युवा नेता गिरीश कुमार बघेल ने उठाया बुजुर्गों का मुद्दा”

इन्हे भी जरूर देखे

युवा नेतृत्व की बुलंद आवाज़ भारतीय युवा कांग्रेस युवा नेता गिरीश कुमार बघेल ने उठाया बुजुर्गों का मुद्दा”

देवभोग–:–क्षेत्र में पिछले 5 महीनों से रुकी वृद्धा पेंशन को लेकर अब जनआक्रोश तेज होता जा रहा है। इसी बीच भारतीय युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस जिला संयोजक युवा नेता गिरीश कुमार बघेल ने इस गंभीर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है।

गिरीश कुमार बघेल ने कहा कि वृद्धा पेंशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि बुजुर्गों का अधिकार और सम्मान है। इसे रोकना या इसमें लापरवाही करना सीधे तौर पर समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ अन्याय है।

उन्होंने प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि
“जब तक हर पात्र बुजुर्ग के खाते में पेंशन नहीं पहुंचती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।”

पांच महीने से पेंशन बंद जवाबदेही तय क्यों नहीं?
बुजुर्ग परेशान जिम्मेदार कौन?
योजनाओं का लाभ ज़मीन पर क्यों नहीं दिख रहा?

गिरीश कुमार बघेल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस सड़क से लेकर प्रशासन तक आंदोलन तेज करेगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस मुद्दे पर युवा नेता के समर्थन में आवाज उठाई है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

जब व्यवस्था मौन हो जाए, तब युवा नेतृत्व ही बदलाव की आवाज बनता है।
गिरीश कुमार बघेल का यह कदम न केवल बुजुर्गों के हक की लड़ाई है, बल्कि जवाबदेही तय करने की पहल भी है।

“हक की लड़ाई अब रुकेगी नहीं हर बुजुर्ग तक उसका अधिकार पहुंचेगा!”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read