उमरखली समिति में मिट्टी परीक्षण अभियान का आयोजन वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने किसानों को किया गया जागरूक निःशुल्क जाँच से मिलेगी उर्वरक संतुलन और बेहतर उत्पादन की राह

उमरखली समिति में मिट्टी परीक्षण अभियान का आयोजन वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने किसानों को किया गया जागरूक निःशुल्क जाँच से मिलेगी उर्वरक संतुलन और बेहतर उत्पादन की राह

इन्हे भी जरूर देखे

उमरखली समिति में मिट्टी परीक्षण अभियान का आयोजन
वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने किसानों को किया गया जागरूक
निःशुल्क जाँच से मिलेगी उर्वरक संतुलन और बेहतर उत्पादन की राह

खरगोन –:–जिले के उमरखली में सेवा सहकारी समिति के माध्यम से मिट्टी परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित करना रहा, जिससे फसल उत्पादन में गुणात्मक एवं मात्रात्मक सुधार हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 से 15 दिवसों में विभिन्न समितियों से लगभग 300 मिट्टी के नमूने एकत्रित किए जाएंगे। इन नमूनों की इफको के माध्यम से निःशुल्क जाँच कराई जाएगी तथा जाँच उपरांत किसानों को मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे फसल के अनुसार उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान इफको के क्षेत्र अधिकारी द्वारा किसानों को मिट्टी के नमूने लेने की सही एवं वैज्ञानिक विधि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सही तरीके से लिया गया नमूना ही मिट्टी की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव होता है और फसल उत्पादन में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर किसानों को आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया, जिनमें खाद या उर्वरक डालने के तुरंत बाद नमूना न लेने, अत्यधिक गीली या बहुत सूखी मिट्टी से बचने तथा नमूना लेने के लिए साफ उपकरण का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में समिति के कर्मचारी, एसएफए श्री हृषभ गुप्ता एवं एमडीई श्री अंकित यादव सहित ग्राम के किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में किसानों को नियमित रूप से मिट्टी परीक्षण कराने, वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने तथा मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read