मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा ने एमपीपीएससी के कमांड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा ने एमपीपीएससी के कमांड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ

इन्हे भी जरूर देखे

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा ने एमपीपीएससी के कमांड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ

अब मप्र राज्य सेवा आयोग कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों से जुड़ सकेगा

कंट्रोल रूम के माध्यम से आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा के 54 जिला मुख्यालय केन्द्रों की होगी निगरानी

इंदौर–:–मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर इंदौर में आज एमपीपीएससी कमांड कंट्रोल रूम का शुभारंभ हुआ। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा ने फीता काटकर एमपीपीएससी कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव श्रीमती शीतला पटले, उप सचिव श्रीमती कीर्ति खुरासिया, आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र कोष्ठी, डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी, परीक्षा नियंत्रक श्री वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, ओएसडी डॉ. रविन्द्र पंचभई, श्रीमती निधि राजपूत, एनआईसी के निदेशक श्री शैलेन्द्र नाहर और इनोवेटिव इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट श्री दीपक द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा ने एमपीपीएससी कमांड कंट्रोल रूम का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। कार्यक्रम में बताया गया कि उक्त कंट्रोल रूम के बन जाने से आयोग द्वारा आगामी सभी भर्ती प्रक्रियाओं को मजबूती मिलेगी और कदाचरण की समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकेगा। उक्त कंट्रोल रूम में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2026 में नवीन त्रि-स्तरीय प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को बॉयोमेट्रिक प्रमाणीकरण, सीसीटीवी वेबकास्टिंग से निगरानी, अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर (HHMD) द्वारा महिला एवं पुरूष की अलग-अलग तलाशी शामिल है। इस कंट्रोल रूम के द्वारा प्रदेश के 54 जिला मुख्यालय केन्द्रों पर आयोजित होने वाली राज्य सेवा परीक्षा की सतत् निगरानी होगी। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों पर स्थित किसी भी परीक्षा केन्द्रों पर यदि कहीं कोई कदाचरण या गड़बड़ी की आशंका होने पर या आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से केन्दाध्यक्षों से सीधी बातचीत कर उसका समाधान किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की निगरानी भी उक्त कंट्रोल रूम द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read