कल भूकंपन आज ओलावृष्टि प्रकृति का कहर जारी

कल भूकंपन आज ओलावृष्टि प्रकृति का कहर जारी

इन्हे भी जरूर देखे

कल भूकंपन आज ओलावृष्टि प्रकृति का कहर जारी

देवभोग –:–गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में बीते बुधवार को शाम करीब 7.32 बजे के लगभग भूकंप गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मचा दिया है और आज दिनभर तेज धूप गर्मी होने के बाद शाम 3.58 बजे अचानक मौसम बदली और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकती बूंदा-बांदी बारिश हुई तो उसी दौरान तेज गति से ओलावृष्टि हुई है।माना कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रकृति अपना अलग-अलग नजरिए से धरती पर रूक जमा रही है। आज जिस तरह से ओलावृष्टि हुई है ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यहां छोटा काश्मीर का परिदृश्य को ग्रामीण लोगों को आभास करा रही है। लगभग दस मिनट से भी ज्यादा समय तक बड़े बड़े बर्फबारी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की ओलावृष्टि देवभोग क्षेत्र में पहली बार देखने को मिल रहा है,जो कभी भी देखने को नहीं मिला था । आज से लगातार प्रकृति की कहर जारी है, एक दिन भूमि कंपन तो दूसरे दिन हल्का फुल्का बारिश के साथ भारी मात्रा में ओलावृष्टि होना। लोगों के मन मस्तिष्क में भावनाएं और विचार तरह-तरह से चल रहा है। जैसे कि कल शाम को आम्र वृष्टि के साथ शाम को 6,7 बजे भूकंप से जनजीवन डगमगाने लगा है तो वहीं आज उसी दौरान शाम को बूंदा-बांदी बारिश के साथ भारी मात्रा में ओलावृष्टि हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read