सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन बना जनउत्सव, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मिलकर दी बधाई, बोले – छत्तीसगढ़ में बृजमोहन भैया जैसा कोई जननेता नहीं

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन बना जनउत्सव, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मिलकर दी बधाई, बोले – छत्तीसगढ़ में बृजमोहन भैया जैसा कोई जननेता नहीं

इन्हे भी जरूर देखे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन बना जनउत्सव, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मिलकर दी बधाई, बोले – छत्तीसगढ़ में बृजमोहन भैया जैसा कोई जननेता नहीं

रायपुर–:– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ता, समर्थक और प्रदेशभर के दिग्गज नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

देश-प्रदेश से शुभकामनाओं की बौछार के बीच राजधानी रायपुर मानो जश्न में डूब गई। जगह-जगह उनके समर्थकों ने केक काटे, मिठाइयाँ बांटी और आतिशबाजी कर अपने प्रिय नेता के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

इस खास मौके पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा भी मौलश्री विहार स्थित उनके निवास पहुंचे। उन्होंने सांसद अग्रवाल को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की।

सांसद अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा, “यह सब जनता का प्यार है, जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया है। मैं आज भी खुद को एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता मानता हूं। मेरे कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शकों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

वहीं गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि, “बृजमोहन भैया से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। उनकी सादगी, मिलनसारिता और जनता के प्रति समर्पण उन्हें खास बनाती है। वे पहले जैसे थे, आज भी वैसे ही हैं—लोगों के दिलों में बसने वाले नेता है। सिख समाज की ओर से हम उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “छत्तीसगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल की तरह कोई दूसरा नेता नहीं है। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय में कैबिनेट के मंत्री रहे, आठ बार चुनाव जीतकर विधायक और मंत्री बनना, और अब सांसद बनकर छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन करना आसान नहीं है। यह सब हमारे बृजमोहन भैया की मेहनत, समर्पण और जनता के प्रति सच्ची सेवा का परिणाम है। चाहे प्रदेश में मंत्री रहते हुए काम हो या अब सांसद के रूप में जिम्मेदारी हर भूमिका में उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास को प्राथमिकता दी है। संसद में जोरो शोरों से प्रदेश के हित में आवाज उठा रहे है।

बृजमोहन भैया ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी जनता से दूरी नहीं बनाई। वे हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। जो उनके पास आता है खाली हाथ नहीं लौटता, भैया सभी की मदद करते है। यही वजह है कि आज उन्हें इतना अपार जनसमर्थन मिलता है।”

बृजमोहन भैया हर वर्ग युवा, किसान, व्यापारी, अमीर और गरीब सभी के नेता हैं। “उन्होंने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की राजनीति की है। यही वजह है कि आज उनके जन्मदिन पर यह जनसैलाब उमड़ा है। यह भीड़ नहीं, बल्कि लोगों का प्यार और विश्वास है।”

हम सभी के लिए वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि प्रेरणा हैं। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उदाहरण है, जिससे नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।”

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बृजमोहन भैया को लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। वे इसी तरह प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहें और हम सभी को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read