सुशासन तिहार के अंतर्गत छुरा ब्लॉक के नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित 14 ग्रामों के नागरिक शिविर में हुए शामिल समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश अधिकारी सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करें _ विधायक श्री रोहित साहू

सुशासन तिहार के अंतर्गत छुरा ब्लॉक के नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित 14 ग्रामों के नागरिक शिविर में हुए शामिल समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश अधिकारी सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करें _ विधायक श्री रोहित साहू

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 01 मई से लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं इसी दौरान आज गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम नवापारा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 ग्रामों के नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे शिविर में कुल 700 आवेदन प्राप्त हुए इस दौरान राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए एक बेहतर माध्यम है। जहाँ वे अपनी समस्या, मांग और शिकायत निःसंकोच रख सकते हैं उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की हितैषी है हमारी सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदन का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित निराकरण किया जाए। सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें ताकि आम नागरिकों को वास्तविक लाभ मिल सके। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है इस अवसर पर कलेक्टर श्री बीएस उइके, एसडीएम विशाल महाराणा सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read