छत्तीसगढ़ टेनिस एसो के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पोते संग लिया IPL के रोमांच का आनंद ,बोले-विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने जीत लिया दिल

छत्तीसगढ़ टेनिस एसो के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पोते संग लिया IPL के रोमांच का आनंद ,बोले-विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने जीत लिया दिल

इन्हे भी जरूर देखे

छत्तीसगढ़ टेनिस एसो के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पोते संग लिया IPL के रोमांच का आनंद ,बोले-विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने जीत लिया दिल

रायपुर–:–शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को आयोजित IPL-2026 के रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच का आनंद छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव Gurucharan Singh Hora ने अपने पोते अर्शबीर सिंह होरा के साथ लिया।इस दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं INH हरिभूमि के प्रधान संपादक Dr. Himanshu Dwivedi भी स्टेडियम में मौजूद रहे।


श्री होरा ने कहा कि Virat Kohli की दमदार बल्लेबाजी और शानदार शॉट्स ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के हर पल में रोमांच देखने को मिला और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने मुकाबले को बेहद खास बना दिया। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार जीत पर पूरी टीम को बधाई दी है।

श्री होरा ने आगे कहा कि रायपुर में आईपीएल मुकाबले का सफल आयोजन प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया के प्रति आभार जताया। श्री होरा ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में लगातार बड़े क्रिकेट आयोजनों का सफल आयोजन हो रहा है, उसी तरह छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं INH हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश में टेनिस के भव्य आयोजन भी लगातार कराए जा रहे हैं। इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ रहा है और वे प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

यही वजह है कि छत्तीसगढ़ अब खेलों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। मैच का रोमांच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी स्टेडियम में उपस्थित रहे और पूरे मुकाबले के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read