हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष ‘उदन्त मार्तंड’ उत्सव पत्रकारिता गौरव दिवस रायपुर में पत्रकार सम्मेलन हुआ संपन्न 

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष ‘उदन्त मार्तंड’ उत्सव पत्रकारिता गौरव दिवस रायपुर में पत्रकार सम्मेलन हुआ संपन्न 

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर स्थित श्रीराम भवन मंदिर में एक भव्य पत्रकार सम्मेलन उदन्त मार्तंड’ उत्सव पत्रकारिता गौरव दिवस,का आयोजन किया गया इस अवसर पर देश की प्रथम हिंदी समाचार पत्रिका उदन्त मार्तंड को स्मरण करते हुए हिंदी पत्रकारिता के दो शताब्दियों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा की गई कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों,साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा पत्रकारों ने भाग लिया जिसमें गरियाबंद प्रेस क्लब से ज्ञानेश तिवारी भीखू भाई मियानी,नंदकिशोर फुलझेले,महेन्द सहिस,खिलेश्वर गोस्वामी,रमेश देवदास,सागर मायनी,नागेश तिवारी,सुनीता ठाकुर ,राधेश्याम पटेल के साथ अन्य पत्रकार शामिल हुए इस अवसर पर आए अतिथि ओपी चौधरी ने कहा कि 30 मई 1826 को पंडित पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा कोलकाता से प्रकाशित ‘उदन्त मार्तंड’ ने हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी थी सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद इस समाचार पत्र ने हिंदी भाषा और जनजागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सम्मेलन में मुख्य अतिथि के आसन्दी से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 200 वर्षों में हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक समाज को दिशा देने का कार्य किया है पत्रकारिता ने सत्ता और जनता के बीच सेतु बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों जैसे फेक न्यूज,सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव,निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि तकनीकी बदलावों के इस दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है तथा सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है कार्यक्रम के दौरान हिंदी पत्रकारिता के विकास में योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया युवा पत्रकारों को ‘उदन्त मार्तंड’ की विरासत से प्रेरणा लेकर समाज और लोकतंत्र के हित में कार्य करने का संदेश दिया गया अंत में उपस्थित पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे पत्रकारिता के मूल्यों, नैतिकता और जनहित की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे ‘उदन्त मार्तंड’ से शुरू हुई यह यात्रा आज डिजिटल युग तक पहुंच चुकी है,लेकिन इसका मूल उद्देश्य आज भी वही है—सत्य का प्रसार, जनजागरण और समाज के प्रति जवाबदेही इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्टजनों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित श्री दिनेश यदु की पुस्तक ‘मैं अगहन हूं’ का विमोचन भी किया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read