सामुदायिक वन संसाधन के कार्ययोजना के लिए ग्राम सभा ने सहयोग हेतु विभागों को दिया ज्ञापन

सामुदायिक वन संसाधन के कार्ययोजना के लिए ग्राम सभा ने सहयोग हेतु विभागों को दिया ज्ञापन

इन्हे भी जरूर देखे

सामुदायिक वन संसाधन के कार्ययोजना के लिए ग्राम सभा ने सहयोग हेतु विभागों को दिया ज्ञापन

गरियाबंद–:–गरियाबंद जिला,वन अधिकार अधिनियम के तहत गरियाबंद जिला में सामुदायिक वन संसाधन के अधिकार पत्र ग्राम सभा को दिया गया है

जिसके तहत गरियाबंद जिला के ग्राम सभा के अध्यक्ष, सचिव,सदस्य एवं प्रयोग समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ता स्टाफ के द्वारा समुदायिक वन संसाधन निर्माण के कार्य योजना निर्माण के लिए संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में कमलेश्वर पटेल सहायक आयुक्त अनुसूचित जनजाति विभाग एवं वन अधिकार शाखा के परियोजना समन्वयक दिनेश साहू को ज्ञापन दिया गया एवं विस्तृत चर्चा किया जिसमें वनों का संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्य एवं निस्तार, चराई के कार्य के लिए ग्राम सभा के द्वारा स्थल चिह्नांकित किया गया है एवं कार्य योजना बनाकर कार्य योजना के आधार में बजट आवंटन सरकार से मांग कर बेहतर वन संरक्षण एवं वन संवर्धन का कार्य किया जाएगा एवं जहां पर विरल वन क्षेत्र है ऐसे क्षेत्रों में आगामी समय में तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में वृक्षारोपण का भी योजना बनाया गया है वन संसाधन कार्य योजना बनाने के लिए उद्यानकी विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा विभाग, के सहयोग से बेहतर वन प्रबंधन के कार्य करने का योजना है इसमें गरियाबंद जिला समन्वयक रेवती यादव हिरौंधी नेताम,दयावती नागेश,डिलेश नेताम,जानकी जगत,वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत ग्राम सभा के अध्यक्ष नरेंद्र नेताम हरदीबाय , गंगाराम खेमराज मरकाम, प्रेम सिंह, गजेन्द्र नागेश, डागेन्द्र कुमार नेताम जनपद सदस्य आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read