सीसी रोड़ निर्माण के लिए हुआ भूमि-पूजन

सीसी रोड़ निर्माण के लिए हुआ भूमि-पूजन

इन्हे भी जरूर देखे

सीसी रोड़ निर्माण के लिए हुआ भूमि-पूजन

बलवाड़ा – समीपवर्ती ग्राम पंचायत टेमला में सीसी रोड़ निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया गया । जिसमें जिला पंचायत निधि से 7.50 लाख स्वीकृत हुए हैं । जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीश अटूदे ने भूमिपूजन किया । अटूदे ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ । वन समिति अध्यक्ष अनिल रावत ने कहा कि यह विकास कार्य ग्रामवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा तथा बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाएगा । इस दौरान मुख्य रूप से जाट महासभा भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष दिपक पटेल, सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर भाई, पूर्व मंडल महामंत्री पवन जाट, चंद्रप्रकाश जाट, संदीप कंडारे, सुभाष बगड़िया, नहराध्यक्ष कैलाश जाट, राहुल जाट, सरपंच दिनेश रावत, ग्राम पंचायत टेमला सचिव अमर जी गुर्जर, रोजगार सहायक कपिल टटवारे एव ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read