मां कुलेश्वरी पेंटर/मूर्तिकार संघ के जिशान्त महान्ती चुने गए अध्यक्ष

मां कुलेश्वरी पेंटर/मूर्तिकार संघ के जिशान्त महान्ती चुने गए अध्यक्ष

इन्हे भी जरूर देखे

मां कुलेश्वरी पेंटर/मूर्तिकार संघ के जिशान्त महान्ती चुने गए अध्यक्ष

अमलीपदर–:–गत दिनों अमलीपदर तहसील क्षेत्र के चलनाडोंगरी में पेंटर मूर्तिकारों द्वारा आवश्यक बैठक आहूत किया गया था!बैठक में क्षेत्र के दूर दराज से चित्रकार मूर्तिकारों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया!इस मौके पर उपस्थित पेंटर मूर्तिकारों ने संघ संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया!जिसका विस्तार करते हुए संगठन का नाम मां कुलेश्वरी पेंटर/मूर्तिकार संघ परिक्षेत्र कांदाडोंगर प्रस्तावित किया गया! संगठन के नामकरण के पश्चात सर्वसम्मति से अमलीपदर के फेमस मूर्तिकार एवं चित्रकार जिशान्त महान्ती को अध्यक्ष चुना गया!तथा पदों का विस्तार करते हुए संतोष पटेल उपाध्यक्ष,भुनेश श्रीवास सचिव,लोवेन्द्र यादव संघ संचालक, ओंकार मांझी कोषाध्यक्ष,एवं माधवी सोनवानी और गोवर्धन ओटी मिडिया प्रभारी के रूप में चुने गए!संगठन के नव नियुक्त अध्यक्ष जिशान्त महान्ती ने बताया कि जल्द ही शासन प्रशासन से संगठन का पंजीयन कराकर चित्रकार और मुर्तिकला से जुड़े सभी कलाकारों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा!इस बैठक में प्रमुख रूप से अमलीपदर तहसील क्षेत्र के चित्रकार मूर्तिकार दीनदयाल महन्ती गयाधर पाड़े,जयराम साहू भुवेन्द्र यादव,नोहर सोमवंशी, रूपचंद यादव,जयसिंह, हेमन्त दास,वैदम नेताम,गोवर्धन ओंटी बलमत ध्रुव,होवेन्द्र दीवान,सोनू सिन्हा,लोचन यादव,भूपेंद्र सिन्हा, नवीन किशोर,केश कुमार यादव, परमेश्वर मांझी,छवि मांझी,कुमेंद्र दूबे,टोजन साहू,प्रकाश पाड़े, साधूराम,खेमराज कश्यप,और भोलासिंग पुजारी हुए!इस मौके पर
चुने गए समस्त पदाधिकारियों को खूब बधाइयां मिली है!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read